फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   LG approves withdrawal of case against 20 accused in Leh violence

लेह हिंसा के 20 आरोपियों से केस वापस: लद्दाख में पदयात्रा के बीच एलजी ने उठाया अहम कदम; कल संगठनों का बंद

Wed, 23 Sep 2026 10:46 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Akash Dubey Updated Wed, 23 Sep 2026 10:46 PM IST
सार

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 24 सितंबर की लेह हिंसा में नामजद 20 व्यक्तियों के आपराधिक मामले वापस लिए। यह फैसला शांति बहाली और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

विज्ञापन
LG approves withdrawal of case against 20 accused in Leh violence
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना - फोटो : ANI

विस्तार

लेह और कारगिल में अधिकारों की मांग को लेकर पदयात्रा और लद्दाख बंद के आह्वान के बीच उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को शांति बहाली की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। पिछले वर्ष 24 सितंबर को लेह हिंसा में नामजद 20 व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले वापस ले लिए गए हैं। उपराज्यपाल ने इसकी मंजूरी दे दी है। ये फैसला क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द स्थापित करने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

विज्ञापन

लद्दाख में इन दिनों छठी अनुसूची और राज्य के दर्जे जैसी मांगों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज है। लेह अपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने हिंसा की पहली बरसी पर बुधवार को पदयात्रा निकाली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह में पदयात्रा का नेतृत्व किया। हिंसा में चार लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे। संगठनों ने वीरवार को लद्दाख बंद का भी आह्वान किया है। इसके चलते क्षेत्र का माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटनाक्रम के बीच उपराज्यपाल प्रशासन ने जनता के बीच विश्वास बहाली और तनाव कम करने के लिए 20 लोगों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने का अहम कदम उठाया है। पुलिस की व्यापक समीक्षा के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 360 के तहत लेह पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में इनके लिए क्लोजर रिपोर्ट की सिफारिश की गई थी।

विज्ञापन

एलजी सक्सेना ने कहा कि लंबी कानूनी प्रक्रियाओं और मुकदमेबाजी में उलझने के बजाय प्रशासन ने हीलिंग टच को प्राथमिकता दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निर्णय से इन युवाओं को मुख्यधारा में लौटकर अपने जीवन और कॅरिअर में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed