समरोली के पास पस्सियां गिरने से हादसा हो गया है। जिसमें एक जेसीबी तवी नदी में जा गिरी, साथ ही एक डंपर को आग लग गई है। जिसे बुझाने के लिए फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। इस दर्दनाक हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पस्सियां गिरने से हाईवे पर यातायात बंद हो गया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
समरोली में पस्सियां गिरने से हुआ हादसा, फिर बंद हुआ जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिनैनी
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 26 Mar 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन