जम्मू-कश्मीर में बारामुला के रामपुरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। बता दें कि बुधवार देर शाम सुरक्षाबलों ने इनपुट के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान रामपुरा सेक्टर के हाथलंगा में नियंत्रण रेखा एक आतंकी ठिकाना मिला। जहां से एक एके-47, पांच चीनी पिस्टल, 24 ग्रेनेड सहित कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
2 of 5
बरामद हथियार और गोलाबारूद
- फोटो : साकिब नबी
इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने राजोरी के थन्नामंडी इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर वहां से एक पीका गन समेत कई हथियार बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था। आतंकियों ने झाड़ियों के बीच ठिकाना बनाया था। दूसरी ओर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने एक नाके पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगार गिरफ्तार कर उनके पास से एक एके-47 राइफल, कारतूस और डेटोनेटर बरामद किए।
3 of 5
बरामद हथियार और गोलाबारूद
- फोटो : साकिब नबी
राजोरी एसएसपी चंदन कोहली के अनुसार, पुलिस को मान्याल क्षेत्र में एक पुराने आतंकी ठिकाने के बारे में सूचना मिली थी। मंगलवार शाम पुलिस और 38 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को घनी झाड़ियों के बीच बनाया गया आतंकी ठिकाना मिला। यहां से एक पीका गन समेत कई हथियार, कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामान मिला।
4 of 5
बरामद हथियार और गोलाबारूद
- फोटो : साकिब नबी
आतंकी ठिकाने से ये भी मिला
पीका राइफल के 168 कारतूस, एक चीन निर्मित पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 4 पिस्टल कारतूस, एक देशी पिस्टल, एक एके मैगजीन, एके 47 के 47 कारतूस, दो यूबीजीएल ग्रेनेड, एक दूरबीन, एक डिश एंटीना और एक टेप रिकॉर्डर।
5 of 5
बरामद हथियार और गोलाबारूद
- फोटो : साकिब नबी
एक अन्य घटना में बडगाम में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद का एक मॉड्यूल ध्वस्त कर उसके तीन मददगारों को चडूरा इलाके से गिरफ्तार किया। बडगाम एसएसपी अमोद नागपुरी के अनुसार, पकड़े गए लश्कर के मददगार की शिनाख्त जावेद अहमद भट, एजाज वानी और आकिब गनई के तौर पर हुई है। इनके पास से एक एके 47, एके 47 के 40 कारतूस, 2 डेटोनेटर, 3 जेईएम मैट्रिक्स शीट के साथ कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।