फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप पर हाहाकार: ईंधन भराने के लिए लंबी कतार, तस्वीरों में देखें कठुआ से कश्मीर का हाल

Tue, 02 Jan 2024 05:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 05:18 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस बीच कश्मीर संभाग मंडलायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे घबराएं नहीं। घाटी में 20 दिनों का ईंधन स्टॉक उपलब्ध है।

विज्ञापन
jammu kashmir drivers and transport union strike on day second long queues on petrol pumps
जम्मू में पेट्रोल पंप पर जमा लोग - फोटो : निखिल मेहता

केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन ट्रांसपोर्ट की दिक्कत के साथ ही लोगों के सामने ईंधन की भी समस्या खड़ी हो गई है। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस बीच प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे घबराएं नहीं। प्रदेश में पर्याप्त ईंधन का स्टॉक उपलब्ध है।



jammu kashmir drivers and transport union strike on day second long queues on petrol pumps
जम्मू: बस अड्डे पर खड़ी बसें - फोटो : अभिषेक बड़ू

चालक और ट्रांसपोर्ट से जुड़े संगठनों की हड़ताल के चलते जम्मू से उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ को जाने वाली निजी बसों के पहिए भी थम गए हैं। कुछेक बसें चल रही हैं, जिन्हें भी रूट पर जाने से प्रदर्शनकारियों की तरफ से रुकने का आह्वान किया जा रहा है। वहीं, इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 

 

jammu kashmir drivers and transport union strike on day second long queues on petrol pumps
नरवाल में खड़े फ्यूल टेंकर - फोटो : निखिल मेहता
जम्मू में कुछ पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म हुआ, तो अन्य पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आयल एंड एलपीजी ट्रक ड्राइवर यूनियन की तरफ से हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके कारण कई जगह पर फ्यूल की सप्लाई प्रभावित हुई है। मंगलवार को दूसरे दिन 1500 टैंकर रवाना नहीं हुए। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir drivers and transport union strike on day second long queues on petrol pumps
जम्मू में प्रदर्शन करते हुए - फोटो : निखिल मेहता

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नए कानून जबरन थोपा जा रहा है। यह कानून हर महज पेशेवर चालक नहीं बल्कि हर चालक पर लागू होगा। ऐसे में लोगों को भी चाहिए कि वे इस कानून के विरोध करें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार से अपील है कि इस कानून पर भी मंथन किया जाए और इसे बदला जाए।

विज्ञापन
jammu kashmir drivers and transport union strike on day second long queues on petrol pumps
श्रीनगर में ईंधन लेने के लिए लगी कतार - फोटो : बासित जरगर

ट्रांसपोर्टरों और चालकों की देशव्यापी हड़ताल का असर घाटी में देखने को मिल रहा है। फ्यूल खत्म हो जाने की अफवाह के चलते बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। श्रीनगर के पेट्रोल पंपों पर भी लोगों को लंबी कतारें देखने को मिली। कई लोग तो बोतल व कैन लेकर भी ईंधन लेने के लिए पहुंच गए। उधर, प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं नहीं। लोगों के प्रयोग के लिए उचित मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed