चैत्र नवरात्र के लिए धर्मनगरी मां वैष्णो के भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी मां वैष्णो देवी के दरबार, प्राकृतिक गुफा सहित यात्रा मार्ग को विदेशी फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है। पूरा यात्रा मार्ग फूलों की खुशबू से सुगंधित हो उठा है। वहीं, अटका आरती के बाद से भवन में शतचंडी महायज्ञ शुरू हो जाएगा। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार कटड़ा के बाजार में होने वाली विशेष दुर्गा पूजा और कलश यात्रा को रद्द कर दिया गया है। चैत्र नवरात्र पर मां के दर्शन के लिए भक्तों में काफी उत्साह है। इस बार नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से भक्तों के स्वागत के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।
जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों का आगमन, विदेशी फूलों से सजा मां का दरबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और दरबार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मूरी चैक पोस्ट, नोमांई, सेरली, पैंथल, बालनी आदी स्थानों पर हर वाहन की गंभीरता सेे जांच की जा रही है। पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। इसके अलावा डाग स्क्वॉयड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
मां वैष्णो देवी के मंदिर में जाने के लिए भक्तों का आरटी पीसीआर करवाना अनिवार्य है, रिपोर्ट को दिखाकर ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली से दर्शन करने आए एक भक्त ने बताया कि हमें मंदिर में प्रवेश करने के लिए कोरोना की नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पेश करनी है। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि यह संक्रमण जल्द ही समाप्त हो जाए।
Jammu & Kashmir: Devotees arrive at Mata Vaishno Devi temple in Katra on the first day of #Navratri, amid COVID protocols in place
"We have to present negative RT-PCR report upon entering the temple. I pray that this infection is eliminated soon," a devotee from Delhi says pic.twitter.com/0mDWBR6Ond
— ANI (@ANI) April 13, 2021
यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से, अब तक 20 हजार यात्री करा चुके हैं पंजीकरण