फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों का आगमन, विदेशी फूलों से सजा मां का दरबार

Tue, 13 Apr 2021 10:36 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 13 Apr 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Devotees visit Vaishno Devi temple, Mata's darbar decorated with foreign flowers
वैष्णो देवी कटरा - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र के लिए धर्मनगरी मां वैष्णो के भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी मां वैष्णो देवी के दरबार, प्राकृतिक गुफा सहित यात्रा मार्ग को विदेशी फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है। पूरा यात्रा मार्ग फूलों की खुशबू से सुगंधित हो उठा है। वहीं, अटका आरती के बाद से भवन में शतचंडी महायज्ञ शुरू हो जाएगा। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार कटड़ा के बाजार में होने वाली विशेष दुर्गा पूजा और कलश यात्रा को रद्द कर दिया गया है। चैत्र नवरात्र पर मां के दर्शन के लिए भक्तों में काफी उत्साह है। इस बार नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से भक्तों के स्वागत के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।

Jammu-Kashmir: Devotees visit Vaishno Devi temple, Mata's darbar decorated with foreign flowers
mata vaishno devi katra - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच धर्मनगरी में सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। उधर, भवन, यात्रा मार्ग सहित अर्धकुंवारी स्थल को विदेशी फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है। भवन मार्ग पर कई स्थानों में आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इससे मार्ग फूलों की खुशबू से महक रहा है और भक्त भी आनंदित हो रहे हैं। दरबार में मां वैष्णो देवी के नौ रूपों की विशेष तौर पर स्थापना की गई है।
Jammu-Kashmir: Devotees visit Vaishno Devi temple, Mata's darbar decorated with foreign flowers
vaishno devi - फोटो : social media
चैत्र नवरात्र पर मुख्य बस स्टैंड पर रोजाना होने वाली दुर्गा पुजा को कोरोना संकट के चलते रद्द किया गया है। आयोजक कमेटी के प्रधान दीपक परोच ने बताया कि यात्रियों की अधिक की संभावना के चलते एहतियातन कदम उठाया गया है। वहीं, इस बार कलश यात्रा भी नहीं निकाली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Devotees visit Vaishno Devi temple, Mata's darbar decorated with foreign flowers
mata vaishno devi - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और दरबार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मूरी चैक पोस्ट, नोमांई, सेरली, पैंथल, बालनी आदी स्थानों पर हर वाहन की गंभीरता सेे जांच की जा रही है। पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। इसके अलावा डाग स्क्वॉयड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Devotees visit Vaishno Devi temple, Mata's darbar decorated with foreign flowers
वैष्णो देवी कटरा में दिल्ली से आया यात्री - फोटो : ani

मां वैष्णो देवी के मंदिर में जाने के लिए भक्तों का आरटी पीसीआर करवाना अनिवार्य है, रिपोर्ट को दिखाकर ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली से दर्शन करने आए एक भक्त ने बताया कि हमें मंदिर में प्रवेश करने के लिए कोरोना की नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पेश करनी है। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि यह संक्रमण जल्द ही समाप्त हो जाए।



यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से, अब तक 20 हजार यात्री करा चुके हैं पंजीकरण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed