फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   online advance passenger registration process will be started from april 15 for amarnath yatra 2021

अमरनाथ यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से, अब तक 20 हजार यात्री करा चुके हैं पंजीकरण

Tue, 13 Apr 2021 12:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Apr 2021 12:06 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था में शिव भक्त श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की संबंधित वेबसाइट पर जाकर खुद को यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकृत करवा सकेंगे।

विज्ञापन
online advance passenger registration process will be started from april 15 for amarnath yatra 2021
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था में शिव भक्त श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की संबंधित वेबसाइट पर जाकर खुद को यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकृत करवा सकेंगे। यात्री को ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपना ब्योरा, फोटोग्राफ और अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) देना होगा। 

विज्ञापन


यात्रियों के रुझान के मुताबिक ही दैनिक आधार पर पारंपरिक बालटाल और चंदनबाड़ी ट्रैक के लिए यात्री कोटे को निर्धारित किया जाएगा। अब तक देशभर में विभिन्न बैंक शाखाओं में करीब 20 हजार यात्री अग्रिम पंजीकरण करवा चुके हैं। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने बताया कि इस बार 56 दिन की यात्रा के लिए बैंक शाखाओं के साथ ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा दी जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बोर्ड की ओर से केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में मान्यता प्राप्त डॉक्टर/चिकित्सा संस्थान की ओर से गत 15 मार्च के बाद से जारी सीएचसी लिए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जाली सीएचसी की निगरानी की जाएगी। बोर्ड की वेबसाइट पर यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


यात्रियों को साथ लानी होगी फोटो आईडी
यात्रा के दौरान यात्रियों को अपने साथ असली फोटो आईडी और सीएचसी साथ में रखना होगा। यात्रियों को निर्धारित तिथि और रूट के मुताबिक ही यात्री परमिट जारी किया जाएगा। दोमेल और चंदनबाड़ी एंट्री गेट से यात्रियों को संबंधित यात्री परमिट के आधार पर ही आगे छोड़ा जाएगा। ऑनलाइन यात्री पंजीकरण में पहले आओ पहले पाओ की व्यवस्था रहेगी। यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम, 75 वर्ष से अधिक और छह हफ्ते की गर्भवती महिला योग्य नहीं माने जाएंगे। हेलिकाप्टर से यात्रा करने वालों को अग्रिम पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन उन्हें असली सीएचसी दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed