श्रीनगर में बर्फबारी का कहर जारी है। भारी बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाएं चलने से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं पीने के पानी की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। डल झील सहित अन्य जलाशयों का पानी जम रहा है। वहीं रोजमर्रा की चीजों के लिए भी लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बात करें पर्यटन की तो इससे जुड़े लोग काफी उत्साहित भी हैं, क्योंकि बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।
2 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के सभी इलाके भारी बर्फबारी की चपेट में हैं।
3 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
सड़क से लेकर पहाड़ों तक बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है।
4 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
वहीं कठुआ जिले में मौसम की आंख मिचौनी का खेल जारी है। कभी धूप, कभी बादल तो कभी कोहरे से पटे मैदानी इलाकों में जहां मौसम को समझ पाना मुश्किल हो रहा है वहीं पहाड़ों पर भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ देखने को मिल रहा है।
5 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
बनी और मल्हार के पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला रुक-रुक कर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इससे पहले दोपहर तक पहाड़ों पर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।