फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Railway worker Bablu arrived as an angel saved life by giving CPR to an unconscious passenger at railway stati

जम्मू: फरिश्ता बनकर पहुंचे रेलकर्मी बबलू, रेलवे स्टेशन पर अचेत यात्री को सीपीआर देकर बचाई जान, हो रही प्रशंसा

Mon, 12 Oct 2026 12:47 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 12:47 AM IST
सार

मुसीबत की घड़ी में दिखाई गई थोड़ी-सी तत्परता किसी की जिंदगी बचा सकती है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी बबलू कुमार ने साहस, सूझबूझ और मानवता से मिसाल पेश की। 
 

विज्ञापन
Railway worker Bablu arrived as an angel saved life by giving CPR to an unconscious passenger at railway stati
रेलकर्मी ने बचाई यात्री की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुसीबत की घड़ी में दिखाई गई थोड़ी-सी तत्परता किसी की जिंदगी बचा सकती है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी बबलू कुमार ने साहस, सूझबूझ और मानवता से मिसाल पेश की। ड्यूटी के दौरान अचानक अचेत होकर गिरे एक यात्री को उन्होंने करीब 10 मिनट तक सीपीआर देकर तत्काल मदद पहुंचाई। यात्री की सांसें व चेतना वापस आई।

विज्ञापन


एसी विभाग में कार्यरत सहायक बबलू कुमार रविवार को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6-7 पर पर ट्रेनों के आवागमन से संबंधित ड्यूटी संभाल रहे थे। प्लेटफार्म पर पहुंची झेलम एक्सप्रेस (11077) से एक यात्री उतर कर बेंच पर बैठा था। कुछ देर बाद अचानक वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बबलू कुमार ने बिना समय गंवाए सीपीआर देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करीब 10 मिनट तक लगातार छाती पर दबाव देकर उन्होंने यात्री को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद यात्री की सांसें और चेतना लौटने लगीं। प्राथमिक सहायता के बाद उसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पता चला कि यात्री अकेले आगरा से वैष्णो देवी जाने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू कुमार की इस जीवनरक्षक पहल की रेलवे अधिकारियों और सहकर्मियों ने सराहना की। मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू मंडल और वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता ने उनके प्रयास की प्रशंसा की। वरिष्ठ खंड अभियंता (वातानुकूलित) रणजीत पासवान सहित विभाग के कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी। बबलू कुमार की तत्परता ने साबित किया कि सही समय पर मदद कर दूसरों की जान बचाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed