फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप में रखना होगा इन बातों का ध्यान, नहीं मानने पर हो सकती है कार्रवाई

Sat, 19 Jun 2021 06:33 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 19 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: These things will have to be taken care of in Patnitop, action can be taken if not accepted
Patnitop jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

पटनीटॉप में पर्यटकों की संख्या बढ़ने और आग की घटना की संभावना को देखते हुए पटनीटाप डेवलपमेंट अथारिटी ने पटनीटॉप में अंडर सेक्शन 133 आरपीसी के तहत पाबंदियां लगाई है। इसके तहत कोई भी पटनीटॉप में आग जलाकर खाना नहीं बनाएगा, पॉलिथीन व अन्य प्लास्टिक सामग्री नहीं फेंकेगा। डीएफओ बटोत, उधमपुर, फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के डिप्टी डायरेक्टर, एसएचओ कुद, बटोत और पीडीए के खिलाफवर्जी विंग को इसको लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर टूरिज्म नेशनल हाइवे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पटनीटॉप में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है और बड़ी संख्या में पर्यटकों को भोजन पकाते, आग जलाते और वन क्षेत्रों में कचरा फेंकते हुए देखा गया है। यह वन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए हानिकारक है। इसके परिणामस्वरूप जंगल में आग भी लग सकती है। इसी को देखते हुए पाबंदियां लगाई गई हैं।

Jammu and Kashmir: These things will have to be taken care of in Patnitop, action can be taken if not accepted
पटनीटॉप कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
पटनीटॉप में पर्यटक प्लास्टिक और पॉलिथीन जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाते हैं, जिन्हें वे जंगल में खुले क्षेत्र में फेंक देते हैं जिससे जंगल की आग का खतरा बढ़ जाता है।
Jammu and Kashmir: These things will have to be taken care of in Patnitop, action can be taken if not accepted
patnitop - फोटो : अमर उजाला
इससे पर्यावरण के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी पर अंकुश लगाने के लिए पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी के चीफ एक्जीक्यूटिव अफसर शेर सिंह ने पर्यटन स्थल में धारा 133 के तहत पाबंदियां लगाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: These things will have to be taken care of in Patnitop, action can be taken if not accepted
Business collapses due to Coronavirus jammu kashmir Patnitop conditions - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस समय जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामलों में कुछ हद तक गिरावट आई है। वहीं लोग घरों से पिकनिक के लिए निकल पड़े हैं।
 
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: These things will have to be taken care of in Patnitop, action can be taken if not accepted
पटनीटॉप कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर लोग पटनीटॉप और नथाटॉप की पहाड़ियों पर दोस्तों और परिवार वालों के साथ पहुंच रहे हैं, ऐसे में प्रशासन द्वारा सुरक्षा को देखते हुए कुछ पाबंदियां लगा दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज, नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ समेत पांच बड़ी खबरें   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed