{"_id":"60a8a8ca8ebc3e6e7e646e42","slug":"jammu-and-kashmir-ten-percent-more-prices-of-vegetables-being-recovered-as-soon-as-they-get-out-of-the-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मंडी के बाहर निकलते ही दस फीसदी अधिक वसूले जा रहे सब्जियों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मंडी के बाहर निकलते ही दस फीसदी अधिक वसूले जा रहे सब्जियों के दाम
Sat, 22 May 2021 12:16 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 22 May 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
सब्जी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बीच सब्जियां के दाम बढ़ गए हैं। मंडी के बाहर निकलते ही कई सब्जियों के दाम 10 फीसदी अधिक लगाए जा रहे हैं। डोगरा चौक के पास सब्जी खरीदने आए सुरेंद्र जमवाल, नरेश गुप्ता और इरशाद अहमद ने कहा कि दुकानों और रेहड़ियों पर विक्रेता मनमर्जी से दाम वसूल रहे हैं, जबकि मंडी में सब्जियों के इतने अधिक दाम नहीं हैं। मंडी के बाहर से ही रेहड़ियों पर दाम बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि दुकानदारों और रेहड़ी वालों का कहना है कि मंडी से ही सब्जियों के दाम बढ़े हैं। वेयरहाउस के पास सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि 20 दिन पहले पंजाब और अन्य राज्यों से सब्जियों की सप्लाई आती थी। अब पहाड़ी इलाकों से सब्जियां आना शुरू हो गई हैं, इसलिए कुछ सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। लोगों का कहना है कि विक्रेता मनमानी कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पहाड़ी सब्जियों के रेट बढ़े हैं।
दूकान पर सब्जियां
इरशाद अहमद का कहना है कि डोगरा चौक स्थित एक दुकानदार से जब सब्जियों की रेट लिस्ट दिखाने के लिए कहा गया तो उसने बताया कि लिस्ट नहीं होती।
सब्जी
- फोटो : अमर उजाला
विक्रेता को मर्जी से रेट तय करना होता है। लोगों की मांग है कि प्रशासन को जांच के लिए टीम गठित करनी चाहिए। सफाई कर्मी मनमीत ने कि वह वेयर हाउस में होलसेल पर चावल खरीदने गया था, वहां प्याज का दाम पूछा तो एक दुकानदार ने 20 रुपये बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी की दूकान पर रखीं सब्जियां
डोगरा चौक में एक विक्रेता ने 25 रुपये रेट लगाया। कहा कि दुकानदार रेहड़ी वालों से ज्यादा दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जियों के दाम
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं सब्जियों के दाम
सब्जी 15 दिन पहले आज के दाम
आलू 15 20
फूलगोभी 20 40
बंदगोभी 10 15
शिमला मिर्च 20 30
बैंगन 20 30
बींस 30 35
टमाटर 20 20
प्याज 20 25
कड़म 20 25
मूली 10 10
गाजर 15 20
कद्दू 10 15
घिया 20 25
पालक 30 30
करेला 20 30
भिंडी 30 40
मशरूम 100 100
देसी खीरा 15 20
हाइब्रिड खीरा 10 15
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नई गठित समितियां सुनेंगी हाउसबोट मालिकों की समस्याएं
सब्जी 15 दिन पहले आज के दाम
आलू 15 20
फूलगोभी 20 40
बंदगोभी 10 15
शिमला मिर्च 20 30
बैंगन 20 30
बींस 30 35
टमाटर 20 20
प्याज 20 25
कड़म 20 25
मूली 10 10
गाजर 15 20
कद्दू 10 15
घिया 20 25
पालक 30 30
करेला 20 30
भिंडी 30 40
मशरूम 100 100
देसी खीरा 15 20
हाइब्रिड खीरा 10 15
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नई गठित समितियां सुनेंगी हाउसबोट मालिकों की समस्याएं