{"_id":"6af8325646d82a558c0af283","slug":"fresh-snowfall-in-machil-sector-of-kupwara-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई ताजा बर्फबारी, सफेद चादर में ढके पहाड़, बढ़ा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई ताजा बर्फबारी, सफेद चादर में ढके पहाड़, बढ़ा आकर्षण
Sat, 14 Nov 2026 03:36 PM IST
Akash Dubey
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 14 Nov 2026 03:36 PM IST
सार
शुक्रवार को कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और जम्मू संभाग में बारिश हुई थी। आज ताजा बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है, हालांकि घाटी का नजारा आकर्षक हो गया है।
विज्ञापन
माछिल सेक्टर में हुई ताजा बर्फबारी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के डप्पल क्षेत्र में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ी क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया। इस बर्फबारी ने घाटी के सर्दियों के आकर्षण को बढ़ा दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
इससे पहले वीरवार रात जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बारामुला, कुपवाड़ा और गांदरबल में बर्फबारी के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के बाद दोपहर में धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू संभाग के बनिहाल, बटोत, कटड़ा और भद्रवाह में भी वीरवार रात और शुक्रवार सुबह बारिश हुई।
विज्ञापन
जम्मू में 4.4 और कटड़ा में 5.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में गुलमर्ग में सबसे अधिक 40.6 मिलीमीटर और कुपवाड़ा में 37.3 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार को जम्मू और कश्मीर संभाग कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी।
