फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: अब नहीं जाना होगा स्कूल, डिजिलॉकर में मिलेगी मार्कशीट

Wed, 19 May 2021 03:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 19 May 2021 03:50 PM IST
सार

जेके बोर्ड ने डिजिलॉकर के लिए नेशनल अकादमी डिपॉजिटरी के साथ किया एमओयू।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: School will not have to go now, marksheet will be available in Digilocker
jk bose - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर बोर्ड के स्कूली बच्चों को अब अपने अंकपत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज के लिए स्कूल और बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) छात्रों को उनके जरूरी दस्तावेज डिजिलॉकर से उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने नेशनल अकादमी डिपॉजिटरी के साथ एमओयू साइन किया है। ये एजेंसी भारत सरकार की है जो इसे तैयार कर रही है। कोरोना कॉल में डिजिलॉकर जैसी सुविधाओं का महत्व और बढ़ जाता है। बच्चों या अभिभावकों को अंकपत्र, माइग्रेशन, प्रमाण पत्र या अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए बेवजह स्कूलों का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। जम्मू व कश्मीर संभाग के सभी स्कूलों के लिए इस सुविधा को शुरू किया जा रहा है। नेशनल अकादमी डिपॉजिटरी के साथ एमओयू साइन हो गया है और एजेंसी ने इसको लेकर काम भी शुरू कर दिया है। हालांकि, कोविड के करण कार्य में थोड़ी देर हो सकती है।
Jammu and Kashmir: School will not have to go now, marksheet will be available in Digilocker
digital india
डिजिटल लॉकर के जरिए दस्तावेज उपलब्ध होने पर कोरोना संक्रमण या सामान्य हालात में भी छात्रों और अभिभावकों को अंकपत्र, प्रमाण पत्र के लिए स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्कूल एवं छात्रों की परेशानी कम होगी। छात्र-छात्राएं आधार, बोर्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर अथवा फेस मैचिंग तकनीक के जरिए डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Jammu and Kashmir: School will not have to go now, marksheet will be available in Digilocker
परीक्षा - फोटो : पिक्साबे
दसवीं के प्रमाण डिजिटल लॉकर से हो सकेंगे उपलब्ध
जेके बोर्ड की ओर से दसवीं के परीक्षार्थियों का रिजल्ट परीक्षा रद्द होने से पहले तक हुए पेपर के आधार पर जारी किया जाएगा, जबकि बारहवीं की परीक्षा पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: School will not have to go now, marksheet will be available in Digilocker
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड छात्रों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र के साथ दूसरे प्रमाण पत्र डिजिटल लॉकर से उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। सीबीएसई ने भी डिजिलॉकर से दस्तावेज उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। अब बोर्ड भी इसको लेकर तैयारी शुरू कर रहा है।
 
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: School will not have to go now, marksheet will be available in Digilocker
jk bose veena pandita - फोटो : .
बच्चों को डिजिलॉकर से अंकपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड काम कर रहा है। बोर्ड ने नेशनल अकादमी डिपॉजिटरी के साथ एमओयू साइन किया है। ये राष्ट्रीय एजेंसी इस तरह की सुविधा मुहैया करवाती है। कोरोना के कारण इसके कार्य में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन जल्द छात्रों को ये सुविधा मिलनी शुरू होगी।
- वीणा पंडिता, चेयरमैन, जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन

यह भी पढ़ें- पूर्व रक्षा मंत्री का सियासी सफर: आतंकवाद के दौर में वीडीसी बन निभाई थी अहम भूमिका, निधन पर पीएम मोदी ने ये कहा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed