फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व रक्षा मंत्री का सियासी सफर: आतंकवाद के दौर में वीडीसी बन निभाई थी अहम भूमिका, निधन पर पीएम मोदी ने ये कहा

Wed, 19 May 2021 10:41 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 19 May 2021 10:41 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त कर ट्वीट किया कि वे अनगिनत सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए याद किए जाएंगे।

विज्ञापन
Political journey of former defense minister: VDC played an important role in the era of terrorism, PM Modi said this on his death
prof. chaman and pm modi - फोटो : .
भाजपा के दिग्गज नेता प्रो. चमन लाल गुप्ता का पांच दशक का लंबा राजनीतिक सफर रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में भाजपा को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। छात्र परिषद से लेकर जनसंघ तक में उनका योगदान सराहनीय रहा है। डोडा-किश्तवाड़ में आतंकवाद के चरम पर रहने के दौरान विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) का गठन कर लोगों का चिनाब वैली से पलायन रोकने में अहम भूमिका रही। प्रो. गुप्ता काफी मिलनसार तथा समय के पूरे पाबंद थे। 1972 में वे पहली बार विधायक चुने गए।  इसके बाद 2008 में उन्हें फिर प्रतिनिधित्व का मौका मिला। तीन बार उन्होंने लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया। सबसे पहले 1996 में सांसद बने। फिर 1998 व 1999 में लोकसभा पहुंचे। 13 अक्तूबर 1999 से एक सितंबर 2001 तक नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री, एक सितंबर 2001 से 30 जून 2002 तक खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा एक जुलाई 2002 से 2004 तक रक्षा राज्यमंत्री रहे। दो बार वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

 
Political journey of former defense minister: VDC played an important role in the era of terrorism, PM Modi said this on his death
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त कर ट्वीट किया कि वे अनगिनत सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए याद किए जाएंगे। वह एक समर्पित विधायक थे और उन्होंने पूरे जम्मू एवं कश्मीर में भाजपा को सुदृढ़ बनाया। उनके निधन पर दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों तथा समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक जताते हुए कहा कि वे लोगों के कल्याण के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे। उनके निधन से राजनीतिक जगत को भारी नुकसान पहुंचा है। उनकी संवेदना परिवार के साथ है।
Political journey of former defense minister: VDC played an important role in the era of terrorism, PM Modi said this on his death
prof. chaman - फोटो : .
जीजीएम साइंस कालेज जम्मू व इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी करने वाले गुप्ता ने तीन पुस्तकें भी लिखीं हैं। गुप्ता के बड़े बेटे अनिल गुप्ता ने बताया कि 87 वर्षीय गुप्ता अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Political journey of former defense minister: VDC played an important role in the era of terrorism, PM Modi said this on his death
प्रोफेसर चमन लाल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
वे पिछले पांच मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। नारायणा अस्पताल कटड़ा में उनका इलाज चल रहा था। कोरोना से जंग जीतने के बाद रविवार को गांधीनगर स्थित आवास पर आ गए थे। 13 अप्रैल 1934 को जन्मे गुप्ता पिछले कुछ सालों से बीमार थे।
विज्ञापन
Political journey of former defense minister: VDC played an important role in the era of terrorism, PM Modi said this on his death
चमन लाल गुप्ता - फोटो : .
जन संघ और प्रदेश में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल
1973 से 1980 तक वह भारतीय जन संघ की जम्मू कश्मीर इकाई के महासचिव रहे। भाजपा की स्थापना होने पर प्रो चमन लाल गुप्ता 1980 से 1989 तक प्रदेश भाजपा के महासचिव पद पर रहे। 1990 से 1995 तक वह प्रदेश भाजपा के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद करने वाले प्रमुख नेताओं में प्रो गुप्ता शामिल थे और अनुच्छेद 370 के विरोध में कई आंदोलनों में वह सक्रिय रूप से शामिल रहे।

यह भी पढे़ं- जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामलों में गिरावट को लेकर कश्मीर डिवकॉम ने बताई यह बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed