फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir: बारामुला में गर्भवती के लिए सेना के जवान बने देवदूत, परिजनों ने जांबाजों के लिए कहे ये शब्द

Wed, 03 Feb 2021 02:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Feb 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir news Pregnant woman rescued by army gives birth to baby girl
बारामुला में गर्भवती के लिए सेना के जवान बने देवदूत - फोटो : भारतीय सेना

तीन फरवरी को तड़के सेना के पास मदद के लिए एक फोन कॉल आई। बारामुला के जबरी गांव से फोन करने वाले ने गांव की एक गर्भवती महिला को पेश आ रही समस्या के बारे में बताया। उस व्यक्ति ने सेना को बताया कि खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण महिला को अस्पताल तक ले जाने में दिक्कत हो रही है। कोई साधन भी नहीं मिल रहा है। पोस्ट कमांडर ने जवानों के साथ जिप्सी में चिकित्सा बचाव दल का नेतृत्व किया और मौके पर पहुंचे।


 
jammu and kashmir news Pregnant woman rescued by army gives birth to baby girl
बारामुला में गर्भवती के लिए सेना के जवान बने देवदूत - फोटो : भारतीय सेना

इसके बाद त्वरित चिकित्सा समीक्षा की गई और निकासी की तैयारी की गई। साथ ही पीएचसी बोनियार से संपर्क कर गर्भवती के बारे में जानकारी दी गई। खराब मौसम के बावजूद बचाव दल समय पर पीएचसी पहुंचा और गर्भवती को भर्ती कराया।

jammu and kashmir news Pregnant woman rescued by army gives birth to baby girl
बारामुला में गर्भवती के लिए सेना के जवान बने देवदूत - फोटो : भारतीय सेना

इस दौरान महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिवार और स्थानीय लोगों ने समय पर सहायता के लिए सेना का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu and kashmir news Pregnant woman rescued by army gives birth to baby girl
नवजात शिशु - फोटो : भारतीय सेना

इससे पहले कुपवाड़ा के नारीकूट में एक फरवरी  सुबह लगभग 4:15 बजे भारी बर्फबारी हो रही थी। यातायात पूरी तरह से बाधित था। इसी दौरान सेना के पास मदद के लिए एक फोन आया। फोन करने वाली आशा वर्कर ने बताया कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। बर्फबारी के कारण एंबुलेंस के साथ ही अन्य कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।



यह भी पढ़ेंः घाटी में सुनाई देने लगा लाइट-कैमरा और एक्शन, बादशाह के साथ श्रीनगर में वीडियो शूट कर रही हैं शहनाज
 
विज्ञापन
jammu and kashmir news Pregnant woman rescued by army gives birth to baby girl
नवजात शिशु - फोटो : भारतीय सेना

इस पर गर्भवती को उस इलाके से निकालने के लिए तुरंत मेडिकल टीम के साथ एक सेना की जिप्सी को नारीकूट भेजा गया। गर्भवती की हालत गंभीर होने पर आशा कार्यकर्ता ने टीम से अनुरोध किया कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करें। उसने सेना की मेडिकल टीम के साथ जिप्सी के अंदर डिलीवरी कराने का फैसला किया। जिप्सी के अंदर से एक स्वस्थ बच्ची के रोने की आवाज़ सुन सभी लोग खुशी से झूम उठे।


यह भी पढ़ेंः Weather बर्फबारी से गुलजार हुई 'जन्नत', 'चांदी की परत' से ढकी घाटी की तस्वीर देख लोग धोखा खा गए  

इस दौरान नवजात के पिता की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने सेना के जवानों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद महिला और नवजात शिशु को अस्पताल लाया गया। कंपनी कमांडर ने परिवार को उपहारों के साथ बधाई दी। सेना ने आशा कार्यकर्ता, सादिया बेगम को उनके आत्मविश्वास और विषम परिस्थितियों में उनकी निर्णायक भूमिका के लिए सम्मानित किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed