फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Security forces start search operation on the information of terrorists in Sopore

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू

Fri, 28 May 2021 09:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 28 May 2021 09:10 PM IST
सार

घाटी में शांति बहाली और आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सोपोर में तलाशी अभियान शुरू किया।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Security forces start search operation on the information of terrorists in Sopore
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकियों की सूचना होने पर सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सोपोर पुलिस, 22आरआर और सीआरपीएफ की तरफ से घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सांबा में पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए की जीएमसी में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह शोपियां के गनपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हुई है। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

जवाबी कार्रवाई करने से पहले सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed