कठुआ जिले में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश ने तबाही का सिलसिला जारी है। प्रशासन की ओर से वायुसेना की मदद ली गई जिसके बाद 34 घंटे से उज्ज दरिया के बहाव में फंसे सात लोगों को वायुसेना के एम- 17 हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया है। शाम पांच बजे के लगभग उज्ज दरिया में पहुंचे हेलीकॉप्टर ने खंडवाल, सलालपुर के नजदीक बाढ़ में सात लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पहाड़ी इलाकों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने से उज्ज दरिया लगातार उफान पर है। दूसरे दिन भी दरिया में दोपहर दो बजे के लगभग 26 हजार क्यूसेक से अधिक बहाव दर्ज किया गया है।
2 of 5
वायुसेना ने एम-17 हेलीकॉप्टर से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और पस्सियां खिसकने का सिलसिला भी जारी है। बनी डुग्गन मार्ग जहां दूसरे दिन भी पस्सियां गिरने से ठप हो गया वहीं दूसरी ओर बनी बसोहली मार्ग भी जगह जगह गिरी पस्सियां से प्रभावित हुआ है।
3 of 5
वायुसेना ने एम-17 हेलीकॉप्टर से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
मार्ग पर शाहरा के नजदीक पिछले कुछ दिनों से हो रहे भूस्खलन ने आखिरकार विकराल रूप धारण कर लिया है। हाईवे के रूप में मंजूर इस सड़क पर मोटी दरारें आ गई हैं। जिससे जहां हादसों की आशंका बनी हुई है वहीं आसपास के इलाकों में भी बड़े भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। ज्ञात रहे कि बुधवार को ही पुलिस ने उज्ज दरिया की बाढ़ से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था।
4 of 5
वायुसेना ने एम-17 हेलीकॉप्टर से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश और बाढ़ के साथ साथ पहाड़ों पर हो रहा भूस्खलन गरीब लोगों के आशियाने पर गाज बनकर गिरा है। दो दिन के भीतर ही जिले में भारी नुकसान दर्ज किया गया है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार कठुआ जिले में एक पक्का मकान और दो कच्चे मकान जहां पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। वहीं एक पक्के और तीन कच्चे मकानों को काफी हद तक नुकसान पहुंचा है।
5 of 5
वायुसेना ने एम-17 हेलीकॉप्टर से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
भूस्खलन और मूसलाधार बारिश के चलते जिले में दो पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं तो वहीं 98 कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत ने बताया कि नुकसान की प्राथमिक जानकारी हासिल की गई है। एडीसी और एसडीएम की ओर से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उन्हें प्रभावित लोगों की मदद के निर्देश जारी किए गए हैं।