फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Article 370 Abrogation: प्रदेश में जश्न का माहौल, घर-घर फहराया गया तिरंगा, छावनी में तब्दील ये इलाका

Wed, 05 Aug 2020 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 05 Aug 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir, abrogation of article 370 one year and ayodhya ram mandir bhoomi pujan
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाए जाने का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। पहली वर्षगांठ पर केंद्र शासित प्रदेश में जश्न का माहौल है। प्रदेश में घर-घर तिरंगा फहराया गया है। वहीं नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से कर्फ्यू के बीच बुलाई गई बैठक को देखते हुए पुलिस ने उनके आवास वाली गुपकार रोड को छावनी में तबदील कर दिया है। घर की ओर आने-जाने वाले रास्तों को भी सील कर दिया है।

jammu and kashmir, abrogation of article 370 one year and ayodhya ram mandir bhoomi pujan
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

जानकारी के अनुसार डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने 5 अगस्त 2019 को हटाए गए अनुच्छेद 370 के मद्देनजर रणनीति तैयार करने के लिए अपने घर पर बुधवार को एक बैठक बुलाई है। बैठक में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में शामिल होने वाले एक नेता ने बताया कि उन्हें भी डॉ. फारूक की ओर से न्योता मिला है।

jammu and kashmir, abrogation of article 370 one year and ayodhya ram mandir bhoomi pujan
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

इसमें बताया गया है कि प्रदेश में 5 अगस्त 2019 के बाद से पैदा हुए राजनीतिक समीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें इसको लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इतना ही नहीं बैठक में आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu and kashmir, abrogation of article 370 one year and ayodhya ram mandir bhoomi pujan
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि बैठक में नेकां, पीडीपी, कांग्रेस, अवामी नेशनल कांफ्रेंस, सीपीआई (एम) पीडीएफ, पीपुल्स कांफ्रेंस और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के नेता शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
jammu and kashmir, abrogation of article 370 one year and ayodhya ram mandir bhoomi pujan
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक में डॉ. फारूक के अलावा उमर अब्दुल्ला, एमपी हसनैन मसूदी, अकबर लोन, डॉ. मुस्तफा कमाल, मुजफ्फर शाह, गुलाम अहमद मीर, मोहम्मद यूसुफ तारीगामी, सज्जाद लोन आदि को शामिल होना है लेकिन उससे पहले ही पुलिस को इसकी खबर मिलने पर डॉ. फारूक के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed