कश्मीर घाटी में अगस्त महीने में अलग-अलग मुठभेड़ों में 16 आतंकियों को ढेर किया गया है। वहीं 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। इसके अलावा जम्मू संभाग के राजोरी में भी सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया गया। जबकि आतंकियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमुह से एक पंच को अपहरण के बाद मार दिया। इस बीच सीमा पार से गोलीबारी में एक महिला सहित तीन लोगों की भी मौत हुई है।
जम्मू-कश्मीरः अगस्त में 16 और इस साल अब तक 161 आतंकी ढेर, 61 सुरक्षाकर्मी शहीद
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन