फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लद्दाख में होली: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों का जश्न, 'नौलखे ने फेल किया' पर जमकर झूमे

Tue, 30 Mar 2021 01:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
ITBP troops celebrate festival of Holi at an altitude of 17 000 feet near Galwan in Ladakh
लद्दाख में होली मनाते जवान - फोटो : ANI

पूरे देश में होली का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी जवानों ने होली मनाई। एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही लद्दाख में 17000 फीट की ऊंचाई पर बलवान घाटी के पास आइटीबीपी के जवानों ने होली का पर्व मनाया।

Trending Videos
ITBP troops celebrate festival of Holi at an altitude of 17 000 feet near Galwan in Ladakh
लद्दाख में होली मनाते जवान - फोटो : ANI

आइटीबीपी ने जवानों द्वारा मनाई गई इस होली का वीडियो भी जारी किया। जिसमें जवान एक दूसरे को रंग लगाते और जश्न मनाते दिखे। इस दौरान हरियाणवी गीत 'नौलखे ने फेल किया तेरे माथे वाला टीका' पर जवानों ने जमकर डांस भी किया।


 
ITBP troops celebrate festival of Holi at an altitude of 17 000 feet near Galwan in Ladakh
लद्दाख में होली मनाते जवान - फोटो : ANI

बात करें जम्मू शहर की तो सुबह से ही गली मोहल्लों में होली का शोरगुल शुरू हो गया था। रंगों के साथ जमकर होली का जश्न मनाया गया। रंग बरसे भीगे चुनरवाली... अंग से अंग मिलाना... और भोजपुरी होली के गीतों पर युवा झूमते रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन
ITBP troops celebrate festival of Holi at an altitude of 17 000 feet near Galwan in Ladakh
लद्दाख में होली मनाते जवान - फोटो : ANI

बच्चों में होली को लेकर ज्यादा उत्साह रहा। होली मनाने के लिए बच्चों ने ढेर सारी तैयारी करके रखी थीं। दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों को रंग लगाने के साथ मुंह मीठा करवाकर होली की बधाई दी गई। पारंपरिक रंगों के साथ स्प्रे के रंगों का प्रयोग हुआ।

विज्ञापन
ITBP troops celebrate festival of Holi at an altitude of 17 000 feet near Galwan in Ladakh
लद्दाख में होली मनाते जवान - फोटो : ANI

इस बार हर्बल रंगों को ज्यादा तवज्जो दी गई। हाथ में गुब्बारे और दूसरे हाथ में रंग पकड़े युवाओं का जोश देखते ही बना। युवकों के साथ युवतियों पर भी होली का रंग खूब चढ़ा। घरों में भी परिवार के सदस्यों के साथ युवतियों और महिलाओं ने खूब होली खेली।

देखिए 17 हजार फीट की ऊंचाई पर 'नौलखे ने फेल किया' पर जवानों का जश्न
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed