{"_id":"74069d08a4e605f5984344b3a626a7de","slug":"isis-flag-again-waved-in-old-srinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: कश्मीर में फिर लहराए आईएस के झंडे, हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: कश्मीर में फिर लहराए आईएस के झंडे, हिंसक प्रदर्शन
Sat, 27 Jun 2015 01:13 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
PICS: कश्मीर में फिर लहराए आईएस के झंडे, हिंसक प्रदर्शन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामिया मसजिद में जुमे की नमाज
के बाद कश्मीर की आजादी और पाकिस्तान के हक में नारेबाजी की गई। कुछ
नकाबपोश युवकों ने आतंकी संगठन आईएस और पाकिस्तान के झंडे लहराए।
प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की हिंसक झड़प हुई। (फाइल फोटो)
PICS: कश्मीर में फिर लहराए आईएस के झंडे, हिंसक प्रदर्शन
2 of 5
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख लाठियां भांजी और आंसू गैस
के गोले दागे। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं।
ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित रहा। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों ने
मसजिद परिसर से जुलूस निकाला। पुलिस ने नौहट्टा चौक पर उन्हें रोकने की
कोशिश की तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
PICS: कश्मीर में फिर लहराए आईएस के झंडे, हिंसक प्रदर्शन
3 of 5
इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस द्वारा दागे गए आंसू गैस के कुछ गोले
जामिया मसजिद के भीतर जा गिरे जिससे वहां स्थिति और बिगड़ गई। लोगों ने
पुलिस पर जानबूझकर मसजिद की मर्यादा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: कश्मीर में फिर लहराए आईएस के झंडे, हिंसक प्रदर्शन
4 of 5
इससेे हिंसक प्रदर्शनों का दौर और तेज हो गया। कई घंटे तक पुलिस और
प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों का दौर चलता रहा। स्थानीय लोगों का
कहना है कि इस दौरान छह प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने
हिंसक झड़पों में किसी के भी जख्मी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
PICS: कश्मीर में फिर लहराए आईएस के झंडे, हिंसक प्रदर्शन
5 of 5
शुक्रवार को जामिया मसजिद की मर्यादा को ठेस पहुंचने और कश्मीर
विश्वविद्यालय के छात्र की गिरफ्तारी को लेकर मीरवाइज मौलवी उमर फारूक
द्वारा शनिवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया गया है। हुर्रियत (जी) के
अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी, जेकेएलएफ चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक समेत
अन्य सभी अलगाववादी नेताओं ने इस बंद का समर्थन किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।