फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरियों को टीम इंडिया के लिए तराश रहे इरफान पठान, IPL में भी धूम मचाएंगे शागिर्द!

Wed, 25 Dec 2019 12:28 PM IST
Pranjal Dixit अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 25 Dec 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Irfan pathan mentor of Jammu And Kashmir Cricket Team exclusive interview
इरफान पठान - फोटो : संजय गुप्ता
जम्मू में होने वाले रणजी मैच के लिए शहर पहुंचे क्रिकेटर और जेएंडके टीम के मेंटर इरफान पठान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटरों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उसे पहचानने और निखारने की जरूरत है। युवा क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने आईपीएल को सबसे अच्छा प्लेटफार्म बताया। साथ ही क्रिकेटरों को सरकारात्म पहलू से खेलने को कहा। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी कई बातें साझे कीं...।
Irfan pathan mentor of Jammu And Kashmir Cricket Team exclusive interview
इरफान पठान - फोटो : संजय गुप्ता
आईपीएल में प्रदेश के क्रिकेटरों के चयन पर क्या कहेंगे?
आईपीएल जैसे प्लेटफार्म पर खेलने से युवा क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ता है। इससे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और बैठने का मौका मिलता है। इससे जहां  प्रोत्साहन मिलता है, वहीं प्रतिभा में और निखार आता है। आईपीएल में रासिक  सलाम और अब्दुल समद के चयन से पता चलता है कि यहां के युवाओं में कितनी प्रतिभा है।   

 
Irfan pathan mentor of Jammu And Kashmir Cricket Team exclusive interview
इरफान पठान - फोटो : संजय गुप्ता
जेकेसीए का टैलेंट हंट क्या जारी रहेगा? 
जेकेसीए से टैलेंट हंट को लगातार जारी रखने की बात करूंगा ताकि और प्रतिभाएं सामने आए। रासिक सलाम और अब्दुल समद इसी टैलेंट हंट की देन है। पहले उसका चयन न तो अंडर 16 और न ही 19 में हुआ था। हमने उसकी प्रतिभा देखी और एक वर्ष में ही उसने जेएंडके की सीनियर टीम के साथ आईपीएल भी खेला। यह सब एक विशेष प्लानिंग के  तहत हुआ और जेएंडके को एक बेहतरीन खिलाड़ी मिला। इस वर्ष कश्मीर में बंद के कारण हम टैलेंट हंट नहीं करवा पाए, लेकिन इसे जारी रखेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Irfan pathan mentor of Jammu And Kashmir Cricket Team exclusive interview
इरफान पठान - फोटो : फाइल, अमर उजाला
रासिक सलाम के साथ जो हुआ, उस पर क्या कहेंगे? 
रासिक सलाम प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, वह मजबूती से दमदार वापसी करेगा और जेएंडके के साथ आईपीएल खेलेगा। उसमें मैच विजेता बनने की क्षमता है।  
 
 
विज्ञापन
Irfan pathan mentor of Jammu And Kashmir Cricket Team exclusive interview
इरफान पठान - फोटो : फाइल, अमर उजाला
प्रदेश में खेल ढांचे से क्या सहमत हैं? 
पिछले दो वर्षों से जम्मू-कश्मीर में खेल ढांचे में विकास हो रहा है। इसमें जेकेसीए ने बड़ी भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू करवाईं, लीग मुकाबले करवाए। इससे कई प्रतिभाएं सामने आईं। खेल ढांचा बढ़ने से युवाओं को ज्यादा अवसर मिलते हैं, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed