फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नव वर्ष और क्रिसमस की छुट्टियों पर हर दिन माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंच रहे 25 हजार भक्त

Tue, 24 Dec 2019 07:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 24 Dec 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
twenty five thousand devotees reaching the court of Mata Vaishno Devi every day
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों स्कूलों में नव वर्ष व क्रिसमस की छुट्टियां होने पर धर्मनगरी में वैष्णो देवी आने वाले भक्तों की संख्या में उछाल देखने को मिल रहा है। मौसम ठंडा होने के कारण भी भक्तों में आस्था में कमी नहीं है। हर दिन 20 से 50 हजार के करीब भक्त प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन करने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही मौसम खुला रहने पर बैटरी कार व हेलीकाप्टर सेवा सहित रोपवे सेवा मंगलवार को दिन भर जारी रही, जिसका भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया।

 
 
twenty five thousand devotees reaching the court of Mata Vaishno Devi every day
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों मौसम काफी ठंडा रहने के साथ ही नव वर्ष पर होने वाली छुट्टियों के चलते यात्रा में इजाफा देखने को मिल रहा है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 23 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया। 

 
twenty five thousand devotees reaching the court of Mata Vaishno Devi every day
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार सात बजे तक 18 हजार भक्त धर्मनगरी पहुंच चुके थे। रात को कक्ष बंद होने में समय बाकी था। शाम को भी कक्ष के अंदर पंजीकरण कराने के लिए भक्तों को कतार में खड़े देखा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
twenty five thousand devotees reaching the court of Mata Vaishno Devi every day
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ यात्रियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह रहती है कि बायोमीट्रिक पर्ची के लिए पंजीकरण कराने के लिए इस ठंड में हर यात्री को बच्चों व बुजुर्गों सहित लाइन में लगना पड़ता है। इससे यात्री इस मौसम में यात्रा करने के लिए धूप खिलने के बाद सुबह का समय तय करता है, लेकिन दर्शन करने के लिए पर्ची लेना अनिवार्य है। 

 
विज्ञापन
twenty five thousand devotees reaching the court of Mata Vaishno Devi every day
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष 2018 के मुकाबले 2019 में यात्रा की गिरावट दर्ज की जा रही है। नवरात्र के नौ दिन में यात्रा में उछाल देखने को मिला था। उसके बाद इन छुट्टियों के दिनों में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। दूसरी ओर पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने पर व धूप खिलने पर इन दिनों बैटरी कार व हेलीकाप्टर सहित रोपवे सेवा दिनभर जारी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed