फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam: पर्यटकों के निशाने पर होने का खुफिया इनपुट मिला था; हमले से पहले 22 अप्रैल को ही रोकी गई थी तलाशी...

Sat, 03 May 2025 10:03 PM IST
विकास कुमार एजेंसी, नई दिल्ली/श्रीनगर
एजेंसी, नई दिल्ली/श्रीनगर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 May 2025 10:03 PM IST
सार

पहलगाम हमले पर अधिकारियों ने कहा कि अब तक जो बात सामने आ रही है उससे पता चला है कि दो स्थानीय आतंकवादी पहले से ही पर्यटकों के साथ मिल गए थे। जैसे ही पहली गोली चली उन्होंने पर्यटकों को एक फूड कोर्ट परिसर में इकट्ठा कर लिया, जहां दो अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी थे। 

विज्ञापन
Intelligence information given before Pahalgam attack search operation stopped on 22 April terrorist attack ha
Pahalgam Attack - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई

पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले खुफिया एजेंसियों ने पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई थी। इनपुट पर तलाशी अभियान भी चलाया गया। 22 अप्रैल को ही अभियान बंद हुआ और उसी दिन हमला हो गया।



पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की थी आशंका
खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले से पहले जबरवान की पहाड़ियों के दामन में स्थित होटलों में ठहरे पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई थी। इसके बाद श्रीनगर के बाहरी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। दाछिगाम, निशात और आसपास के इलाकों में श्रीनगर में डेरा डाले शीर्ष पुलिस अधिकारियों की देखरेख में तलाशी अभियान चलाए गए। पिछले साल अक्तूबर में सोनमर्ग के गगनगीर में एक निर्माण स्थल पर हुए आतंकी हमले के बाद इन इलाकों पर ध्यान गया और सुरक्षाबलों ने गश्त बढ़ा दी थी। इस हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोग मारे गए थे। यह इलाका जबरवान रेंज के दूसरी तरफ स्थित है, जहां से श्रीनगर शहर दिखता है।

Intelligence information given before Pahalgam attack search operation stopped on 22 April terrorist attack ha
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

दो हफ्ते चला तलाशी अभियान
दो सप्ताह के अभियान के बावजूद सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीनगर के बाहरी इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया लेकिन इन प्रयासों से कोई सफलता नहीं मिली। 22 अप्रैल को अभियान बंद कर दिया गया और उसी दिन आतंकवादियों ने पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों को निशाना बनाया।

Intelligence information given before Pahalgam attack search operation stopped on 22 April terrorist attack ha
पहलगाम हमला - फोटो : @kathiyabadiii

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान नापाक मंसूबों को अंजाम देना चाहते थे
ऐसे इनपुट थे कि आतंकवादी कटड़ा से श्रीनगर के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान इस तरह के नापाक मंसूबों को अंजाम देना चाहते हैं। हालांकि कटड़ा क्षेत्र में तेज हवा चलने के पूर्वानुमानों के कारण प्रधानमंत्री की 19 अप्रैल को होने वाली यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि मौसम की स्थिति स्थगन का एकमात्र कारण है लेकिन जल्द ही नए उद्घाटन की तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पार बैठे सरकारी और गैर-सरकारी तत्व कभी नहीं चाहते कि पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दृश्य अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करें और इसलिए उन्होंने इस तरह की बर्बर हत्याओं के साथ इस घटना को फीका करने की साजिश रची होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Intelligence information given before Pahalgam attack search operation stopped on 22 April terrorist attack ha
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब

दो स्थानीय आतंकवादी पहले से ही पर्यटकों के साथ मिल गए थे...साजिशन सबको फूड कोर्ट की ओर ले गए
पहलगाम हमले पर अधिकारियों ने कहा कि अब तक जो बात सामने आ रही है उससे पता चला है कि दो स्थानीय आतंकवादी पहले से ही पर्यटकों के साथ मिल गए थे। जैसे ही पहली गोली चली उन्होंने पर्यटकों को एक फूड कोर्ट परिसर में इकट्ठा कर लिया, जहां दो अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी थे। इसके बाद गोलीबारी कर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Intelligence information given before Pahalgam attack search operation stopped on 22 April terrorist attack ha
वायरल वीडियो से लिया गया - फोटो : वीडियो ग्रैब

कवचभेदी गोलियों समेत स्नाइपर राइफल इस्तेमाल कर रहे आतंकी
पिछले दिनों मुठभेड़ स्थलों से एम-सीरीज राइफल, स्नाइपर राइफल और कवचभेदी गोलियों जैसे उन्नत हथियारों की बरामदगी हुई है। संदेह है कि ये अफगानिस्तान में नाटो सैनिकों के बचे हुए हथियार और गोला-बारूद हैं। अधिकारियों ने इस सबको देखते हुए जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के बदलते तौर-तरीकों पर भी रिपोर्ट की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed