फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा के लिए खतरे की घंटी: 'मोदी लहर के सहारे न रहें' वाली बात जम्मू से दिल्ली पहुंची, पार्टी नेतृत्व गंभीर

Mon, 06 Sep 2021 10:12 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
Intellectuals said that in Jammu and Kashmir elections BJP should not rely on Modi wave
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

जम्मू के आरएस पुरा में भाजपा की ओर से आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर पार्टी के खिलाफ आक्रोश ने आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के भगवा ब्रिगेड के सपने के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू न चलने की बात सामने आने के बाद पार्टी नेतृत्व और आरएसएस की चिंताएं बढ़ी हैं। कहा जा रहा है कि यह रिपोर्ट भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष भी पहुंची है। शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में कद्दावर नेता की तलाश कर रहा है जो चुनावी वैतरणी को पार लगा सके। इसके लिए पार्टी के बाहर के लोगों में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।


बता दें कि, केंद्र की भाजपा सरकार सही दिशा में जा रही है या इसमें सुधार करने की जरूरत है...इसको लेकर जम्मू-कश्मीर में भाजपा की आरएस पुरा इकाई की तरफ से क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर उनकी राय जानी गई थी।

Intellectuals said that in Jammu and Kashmir elections BJP should not rely on Modi wave
बुद्धिजीवियों की बैठक के दौरान विचार रखते पूर्व उपमुखयामंत्री डॉ निर्मल सिंह - फोटो : अमर उजाला

बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव में भाजपा इस बार मोदी लहर के सहारे न रहे। क्योंकि सरकार की नीतियों से जनता नराज है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार ने कोई भी नीति नहीं बनाई है। कई कार्य अधर में लटके हैं। सतवारी से आरएस पुरा तक आने वाले मार्ग का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। मुख्य बस स्टैंड के लिए भी कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। सांसद द्वारा फंड की घोषणा की जा चुकी है।




 
Intellectuals said that in Jammu and Kashmir elections BJP should not rely on Modi wave
पुंछ के बॉर्डर इलाके में बना बंकर - फोटो : अमर उजाला

कहा गया कि आम जनता भाजपा के फैसलों से काफी दुखी है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर और खाद्य सामग्रियों की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। इसने आम लोगों का बजट बिगाड़कर रख दिया है। बैठक में बॉर्डर इलाके के विकास के लिए मोदी सरकार की ओर से किए गए कार्यों, बंकर निर्माण, आरक्षण की दलीलें भी काम न आईं। भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार तक फीडबैक पहुंचाने की दुहाई देकर किसी प्रकार मामले को शांत करने की कोशिश की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Intellectuals said that in Jammu and Kashmir elections BJP should not rely on Modi wave
जम्मू-पुंछ लोकसभा से सांसद जुगल किशोर शर्मा - फोटो : @mpjugalkishore

भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरएस पुरा की बैठक को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। अब तक पार्टी का मानना रहा है कि केंद्र की नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्माई व्यक्तित्व जम्मू-कश्मीर में सत्ता की राह आसान कर देगा, लेकिन बुद्धिजीवियों ने मोदी लहर को नकारते हुए जनता की परेशानियों की लाइन लगा दी।


 
विज्ञापन
Intellectuals said that in Jammu and Kashmir elections BJP should not rely on Modi wave
अमित शाह - फोटो : पीटीआई
कमरे से बाहर निकलकर जनता के बीच जाने की हिदायत

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास जम्मू में पार्टी की नीतियों को लेकर उपजे आक्रोश की रिपोर्ट किसी माध्यम से पहुंची है। केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के स्थानीय नेताओं से मामले की पूरी जानकारी ली है। साथ ही नेताओं को कमरे से बाहर निकलकर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की हिदायत दी है। साथ ही व्यापक पैमाने पर केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा है ताकि जनता में बन रही नकारात्मक छवि पर परदा डाला जा सके।



यह भी पढ़ें- इस कमांडो से कांपते थे आतंकी: 11 दिन में दस दहशतगर्दों का किया था सफाया, पढ़ें शहीद की शौर्यगाथा   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed