फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना भर्ती: 3400 ने लगाई दौड़, पास हुए 310, युवाओं के लिए भारतीय सेना ज्वाइन करने का खास मौका

Mon, 04 Nov 2019 09:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Nov 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Recruitment Rally In Samba Jammu, Indian Army Recruitment Rally Till 12 November
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर में सांबा कस्बे के शेर बच्चा स्टेडियम में सेना की ओर से की जा रही भर्ती रैली में युवाओं उत्साह देखते ही बन रहा है। सोमवार को जम्मू जिले के 3400 युवाओं ने सेना की वर्दी पहनने के लिए दौड़ लगाई, जिनमें से 310 अभ्यर्थी ही पास हो पाए। मंगलवार को फिर जम्मू के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी।


 
Indian Army Recruitment Rally In Samba Jammu, Indian Army Recruitment Rally Till 12 November
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
इस प्रक्रिया के लिए जम्मू, सांबा और कठुआ जिले से कुल 44 हजार आवेदन आए। इन अभ्यर्थियों को बारी-बारी से भर्ती के लिए बुलाया जा रहा है। मंगलवार की दौड़ के लिए सोमवार से ही जम्मू जिले से युवकों का आना शुरू हो गया था। 

 
Indian Army Recruitment Rally In Samba Jammu, Indian Army Recruitment Rally Till 12 November
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
वे रात भर स्टेडियम के आसपास खेतों में ही रात बिता कर सुबह दौड़ में शामिल होंगे। यहां पहुंचे युवक किशोर, रणदीप, अमृत, अनिल आदि ने बताया कि सेना में भर्ती हो कर देश सेवा का उनमें जनून है। वे अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे कि सभी बाधाओं को दूर कर वर्दी पहन सकें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Recruitment Rally In Samba Jammu, Indian Army Recruitment Rally Till 12 November
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
पूर्व कैप्टन दे रहे हैं भर्ती के टिप्स
भर्ती में पास कराने के लिए कई जगहों पर पूर्व सैन्य अधिकारी युवाओं को तैयारी कराते हैं। उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स दे रहे हैं। भर्ती में भाग लेने के लिए सांबा पहुंचे युवक सौरभ, वीनु, नरेश, काका ने बताया कि सीमावर्ती गांवों के युवाओं को सेना के पूर्व कैप्टन बाज सिंह ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने दौड़ को निखारने का प्रशिक्षण दिया। कुल मिला कर युवाओं में भर्ती के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है।

 
विज्ञापन
Indian Army Recruitment Rally In Samba Jammu, Indian Army Recruitment Rally Till 12 November
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
दौड़ में पिछड़े युवाओं ने नहीं हारी हिम्मत
जिन युवकों ने दौड़ वाली पहली बाधा पार नहीं किया, उनमें मायूसी तो जरूर थी, लेकिन उन्होंने भी हिम्मत नहीं हारी। अखनूर से आए नरेंद्र, यशदेव आदि ने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद, वे दौड़ नहीं निकाल सके। पर हिम्मत हारने वाले नहीं हैं। वह अब और अधिक कोशिश करेंगे। सांबा एवं कठुआ जिलों के युवक दिन रात एक कर रहे हैं। वे दौड़, ऊंची कूद, छाती एवं लंबाई का खास ध्यान रख रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed