{"_id":"5dc03f958ebc3e93d62b27e5","slug":"getaway-of-non-kashmiri-workers-from-the-valley-138-workers-of-west-bengal-go-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैर कश्मीरी मजदूरों का घाटी से हो रहा पलायन, प. बंगाल के 138 मजदूर वापस गए, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर कश्मीरी मजदूरों का घाटी से हो रहा पलायन, प. बंगाल के 138 मजदूर वापस गए, देखें तस्वीरें
Mon, 04 Nov 2019 08:41 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 04 Nov 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कुलगाम जिले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पांच मजदूरों की हत्या के बाद घाटी के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे पश्चिम बंगाल के 138 मजदूर सोमवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस से कोलकाता पहुंच गए। इन मजदूरों में पांच असम के रहने वाले हैं।
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक
- फोटो : संजय गुप्ता
इन्हें रिसीव करने के लिए कोलकाता के महापौर एवं पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री फरहाद हकीम रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। ये सभी मजदूर रविवार को जम्मू से रवाना हुए थे।
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक
- फोटो : संजय गुप्ता
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद जब एक वीडियो संदेश के जरिए मजदूरों ने कश्मीर घाटी से निकल कर घर लौटने की इच्छा जताई तभी पश्चिम बंगाल सरकार ने तत्परता दिखाते हुए उनकी वापसी के लिए रेलवे से बात की और एक विशेष बोगी का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक
- फोटो : संजय गुप्ता
अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मजदूर बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के निवासी हैं। इन्हें इनके घर पहुंचाने के लिए राज्य परिवहन निगम की पांच बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक
- फोटो : संजय गुप्ता
मालूम हो कि 29 अक्तूबर को कुलगाम में आतंकियों ने पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की हत्या कर दी थी। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज श्रीनगर के स्किम्स में चल रहा है।