{"_id":"5da1d6ea8ebc3e0131499efb","slug":"indian-army-paid-tribute-to-jawan-subhash-thapa-who-lost-his-life-during-ceasefire-violation-on-loc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिलीगुड़ी के जवान को सेना ने दी अंतिम विदाई, मां से आखिरी बार बोला था आपकी चाय बहुत याद आती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलीगुड़ी के जवान को सेना ने दी अंतिम विदाई, मां से आखिरी बार बोला था आपकी चाय बहुत याद आती है
Sat, 12 Oct 2019 07:07 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 12 Oct 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान को आखरी सलामी देते सेना के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घुसपैठियों को सीमा पार से भेजने की साजिश में जुटा पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। तीन दिन तक पुंछ जिले में गोलाबारी करने के बाद शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी करते हुए अग्रिम चौकियों व रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया था। गोलाबारी में राष्ट्रीय राइफल के जवान सुभाष थापा शहीद हो गए थे। वह गांव-पानीघटा रोड, तहसील-सिलीगुड़ी, जिला दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले थे। इस बीच शुक्रवार को ही उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में भी पाकिस्तान ने गोले दागे थे।
- फोटो : अमर उजाला
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार की सुबह पाकिस्तानी सेना ने सुबह साढ़े पांच बजे कलाल/डींग, पोखरा, बाबा खोड़ी में अग्रिम चौकियों व रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। इस दौरान राष्ट्रीय राइफल का जवान नायक सुभाष थापा घायल हो गया उसे एयर लिफ्ट कर कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया जहां उनका निधन हो गया। उधर सेना ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग साढ़े नौ बजे गोलाबारी बंद हो गई। शनिवार को शहीद जवान नायक सुभाष थापा को जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर आखिरी सलामी देकर उनके पार्थिक शरीर को उनके गृह जनपद के लिए रवाना किया गया। शहीद जवान के परिजनों ने बताया कि उनकी बात आखिरी बार उनकी मां से हुई थी। उस दौरान सुभाष ने मां से कहा था कि आपकी चाय की बहुत याद आती है।
शहीद जवान को आखरी सलामी देते सेना के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को पुंछ के दिगवार सेक्टर में गोले दागे थे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन सैनिकों को ढेर कर दिया था। साथ ही चौकी भी तबाह कर दी थी। इससे बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने वीरवार को बालाकोट, करमाड़ा, कीरनी और शाहपुर सेक्टर में गोले दागे। इसमें करमाड़ा और शाहपुर सेक्टर में महिला समेत दो ग्रामीण घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद जवान को आखरी सलामी देते सेना के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
हीरानगर सेक्टर में भी पाकिस्तान ने रातभर बरसाए गोले
पाकिस्तान ने गुरुवार रात हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी बीओपी के पास गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी रेंजरों ने रात नौ बजे फायरिंग शुरू की जो रुक-रुक कर सुबह चार बजे तक जारी रही। इस दौरान पाकिस्तान ने लगभग 32 मोर्टार दागे वहीं छोटे हथियारों से भी फायरिंग की। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी उसका भरपूर जवाब दिया। किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
मालूम हो कि इस क्षेत्र में भारत अपनी जमीन पर बांध बना रहा है। पाकिस्तान पिछले तीन सप्ताह से इसमें नियमित रूप से व्यवधान पैदा कर रहा है। उधर, पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी संघर्ष विराम उल्लंघन के बीच सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। बीएसएफ और पुलिस की एसओजी ने वीरवार और शुक्रवार सुबह शाप नाले के नजदीक सघन तलाशी अभियान चलाया।

शहीद जवान को आखरी सलामी देते वायुसेना के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी गोलाबारी से कई घरों को नुकसान
पाकिस्तानी सेना की तरफ से गुरुवार को बालाकोट, करमाड़ा, कीरनी और शाहपुर सेक्टरों में की गई गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों के मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों जमाल दीन, मोहम्मद असलम, साम दीन का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने इतनी जबरदस्त गोलाबारी किया कि हम लोग भूखे प्यासे दिन भर बंकरों में छुपे रहे। जिस प्रकार बड़े-बड़े गोले हमारे गांव पर दाग रही है उससे तो हमें इस बात का खतरा है कि कहीं बंकर ही तबाह न हो जाए।