फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर: एक तरफ गोलीबारी से दहशत फैला रही थी पाकिस्तानी सेना, दूसरी ओर घुसपैठ की कोशिश में जुटे थे दुश्मन

Tue, 22 Sep 2020 11:32 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 22 Sep 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
India pakistan border news ceasefire violation in many areas by pakistani army
सीमा पर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को कस्बा, कीरनी और शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ कराने का प्रयास किया जा रहा था। सेना ने जवाबी कार्रवाई से इसे नाकाम कर दिया है। 


 
India pakistan border news ceasefire violation in many areas by pakistani army
सीमावर्ती इलाकों में तैनात सेना - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने कस्बा, कीरनी और शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। कुछ ही पलों बाद क्षेत्र में तैनात सेना ने भी गोलाबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। 

 
India pakistan border news ceasefire violation in many areas by pakistani army
सीमावर्ती इलाकों में तैनात सेना - फोटो : अमर उजाला
जिस समय पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की तो नियंत्रण रेखा से सटे कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे और कुछ पशुओं को चरा रहे थे। उन लोगों को जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागना पड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
India pakistan border news ceasefire violation in many areas by pakistani army
सीमावर्ती इलाकों में तैनात सेना - फोटो : ANI
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले में नियंत्रण रेखा पर करीब-करीब हर दिन गोलाबारी को अंजाम दिया जा रहा है, जिसमें लोगों के घरों और पशुओं को नुकसान पहुंच रहा है।

 
विज्ञापन
India pakistan border news ceasefire violation in many areas by pakistani army
पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन - फोटो : ANI
कई किलोमीटर दूर तक सुने गए धमाके
पाकिस्तान ने पहले हल्के हथियारों और बाद में मोर्टारों से गोले दागे। इससे नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। पाकिस्तानी गोलाबारी इतनी जोरदार रही कि उसकी आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इसके चलते दो घंटे बाद गोलाबारी थम गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed