{"_id":"62d323a6baa51e79899097f9f01b8e90","slug":"in-pictures-brave-lady-constable-of-bsf-at-loc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं महिला कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं महिला कांस्टेबल
Sun, 11 Jan 2015 12:04 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
पाक के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं महिला कांस्टेबल
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाक द्वारा की जाने वाली गोलाबारी से जहां बीएसएफ के जवान दो-दो हाथ कर दुशमन के छक्के छुड़ा रहे हैं। वैसे ही बीएसएफ में भर्ती हुई महिला कांस्टेबल भी देश की सरहदों की सेवा करने के लिए तैयार है। वह सीमा के अग्रिम मोर्चो पर जा कर दुशमन के छक्के छुड़ाने के लिए आर्डर के इंतजार में हैं। जम्मू के सांबा कस्बे के पंजटीला के बीएसएफ कैंपस में महिला कांस्टेबल भी सीमा पर जा कर दुशमन से लोहा लेने की तैयारी में हैं।
पाक के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं महिला कांस्टेबल
2 of 5
महिला कांस्टेबल लक्षमी, मोनिका दोनों सांबा जिले की हैं जबकि उनके साथ की तीसरी महिला कांस्टेबल लेह की डिक्षट हैं। अमर उजाला के साथ बातचीत में बीएसएफ की महिला कांस्टेबलों ने बताया की वे कैंपस में अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहीं हैं। वहीं उन्हें यदि सीमा पर दुशमन के साथ दो-दो हाथ करने का मौका मिला तो पीछे नहीं हटेंगी। यह उनका सौभाग्य होगा की वह अपने देश के लिए दुशमन से लोहा लेंगी।
पाक के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं महिला कांस्टेबल
3 of 5
वह बतातीं हैं कि उन्हें बीएसएफ में भर्ती होने के लिए अपने परिवारों से ही प्रेरणा मिली थी। उनके पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं उनके मन में आया था कि यदि उनके पिता और भाई भर्ती होकर देश की सेवा कर सकते हैं तो फिर वह क्यों नहीं कर सकतीं हैं। उनके अनुसार की वर्ष 2012 में वह बीएएसएफ में भर्ती हुई थी। बतौर महिला उन्हें कोई परेशानी नही है। उन्हें अच्छा लग रहा है देश की सेवा करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं महिला कांस्टेबल
4 of 5
सीमा पर तैनात 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की महिला कांस्टेबल काफी खुश नजर आईं। उनका कहना था कि उन्हें अपने अधिकारियों से भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। हाथों में राइफल उठाए ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबलों के हौसले काफी बुलंद दिख रहे थे। गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तारबंदी के आगे भूमि पर महिला किसानों के आने-जाने के लिए उन्हें बीएसएफ की जांच से गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन
पाक के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं महिला कांस्टेबल
5 of 5
कई बार ग्रामीण शिकायत कर देते थे कि उनकी महिलाओं को आगे नहीं जाने दिया जाता है। इस पर केन्द्र सरकार की ओर से बीएसएफ में महिलाओं की भर्ती शुरू की गई थी। इसी के चलते जम्मू-कश्मीर में भी महिला कांस्टेबल की भर्ती हुई थी। सांबा के पंजटीला में इस समय नौ महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।