फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैष्णों देवी के दर्शन को जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर वरना यात्रा के बीच हो सकती है मुश्किल

Thu, 13 Jul 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला/कटड़ा Updated Thu, 13 Jul 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Important news for mata vaishno devi piligrims
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
खराब मौसम के कारण वीरवार दूसरे दिन भी अर्द्धकुंवारी से श्री वैष्णो माता के भवन तक नया मार्ग यात्रा के लिए बंद रखा गया। भवन से भैरो घाटी मार्ग पर सीढ़ियों से ही यात्रियों को भेजा जा रहा है, जबकि ट्रैक से घोड़े वालों को जाने की इजाजत नहीं दी गई। नए मार्ग पर बैटरी कार भी बंद रही।
Important news for mata vaishno devi piligrims
vaishno devi - फोटो : file photo
​त्रिकुटा पहाड़ियों में दोपहर तक हुई बारिश से दिनभर कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही। पुराने ट्रैक से यात्रा जारी है। रामबन के पंथियाल क्षेत्र में पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन से चार घंटे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। इससे जाम में कुछ अमरनाथ यात्रियों के वाहन भी फंसे। उधमपुर के खैरी क्षेत्र में भी भूस्खलन से डेढ़ घंटे तक हाईवे पर वाहनों को रोका गया। 
Important news for mata vaishno devi piligrims
Jammu Srinagar Highway - फोटो : file photo
पंथियाल में वीरवार सुबह नौ बजे पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण वाहनों को रोक दिया गया। इससे हाईवे पर दोनों ओर से लंबा जाम लग गया। यात्रा को देखते हुए हाईवे को साथ साथ क्लीयर करने के लिए भारी भरकम मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Important news for mata vaishno devi piligrims
- फोटो : DEMO Photo
दोपहर एक बजे हाईवे को सामान्य कर दिया गया। उधमपुर के खैरी क्षेत्र में सुबह दस बजे पस्सियों के सड़क पर आ जाने से डेढ़ घंटा हाईवे बंद रहा। जिले के अधिकतर हिस्सों में दोपहर तक तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
Important news for mata vaishno devi piligrims
भूस्‍खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के ल‌िए खोला द‌िया गया - फोटो : FILE
कटड़ा में दोपहर तक हुई बारिश से पारा गिर गया है। जिला जम्मू में दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। संभाग के अन्य हिस्सों में बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को भी जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। आगामी दिनों में भी इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed