{"_id":"5953e2834f1c1b0f108b4722","slug":"images-of-departure-of-pilgrims-of-amarnath-yatra-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: हर हर महादेव के घोष के साथ जम्मू से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए हजारों शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: हर हर महादेव के घोष के साथ जम्मू से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए हजारों शिवभक्त
Wed, 28 Jun 2017 10:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर-हर महादेव के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कड़ी सुरक्षा में बुधवार तड़के आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 2280 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। इसमें 46 बड़े और 26 छोटे वाहनों में 1811 पुरुष, 422 महिला श्रद्धालुओं के अलावा 47 साधु गए।
2 of 5
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : Amar Ujala
वर्ष 2016 में जम्मू से पहले जत्थे में 1282 और वर्ष 2015 में यह संख्या 1280 थी। वीरवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से जत्था पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगा। श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 7 अगस्त, 2017 तक चलने वाली इस बार 40 दिन की यात्रा होगी। दोनों ट्रैक से प्रतिदिन 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी।
3 of 5
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : Amar Ujala
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के साथ पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। पिछले कुछ साल में यात्रा के आगे बढ़ने के साथ जत्थे में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
AMARNATH YATRA
- फोटो : Amar Ujala
पहले जत्थे में जाने वाले भोले के भक्तों में जबरदस्त उत्साह था। उनका कहना था कि कोई भी ताकत उन्हें अपने प्रभु के चरणों के पास जाने को रोक नहीं सकती है। आधार शिविर में पहले जत्थे की रवानगी के दौरान चौथे पुल से यात्रा रूट पर आम वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोकी गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : Amar Ujala
इस बीच रेलवे स्टेशन के पास स्थित सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम और महाजन हाल (परेड के पास) तत्काल पंजीकरण के लिए यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है। इस दौरान नेकां के प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा, महंत रामेश्वर दास, युद्धवीर सेठी सहित विभागीय और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।