श्रीनगर के लावेपोरा में हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए थे जिनको आज श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आतंकी हमले पर आईजी कश्मीर ने कहा कि यह एक दर्दनाक घटना है। श्रीनगर और बांदीपोरा की पुलिस पूरी रात अभियान चलाती रही। आईजी ने बताया कि नदीम अबरार का रिश्तेदार मुजफ्फर मीर एक लश्कर कमांडर है जो इसमें शामिल है और उसने यह साजिश रची थी। जावेद और मुजफ्फर को इस हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इनके साथ दो विदेशी आतंकी भी थे जो इस हमले में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आतंकियों के दो मददगारों को हिरासत में लिया है। आईजी सीआरपीएफ चारू सिन्हा ने कहा कि मैं कश्मीरी लोगों से कहना चाहूंगी कि वह सौहार्द का रास्ता अपनाएं।
2 of 6
शहीद बीएसएफ जवानों को दी जा रही श्रद्धांजलि
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में वीरवार शाम सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी पर हुए आतंकी हमले में उप निरीक्षक (एसआई) मंगा देब बर्मा और चालक कांस्टेबल अशोक कुमार शहीद हो गए। हमले में दो अन्य जवान घायल हैं। हमले के बाद आतंकी फरार हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। घायलों को इलाज के लिए सेना के श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की जिम्मेदारी नए आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। शहीद एसआई त्रिपुरा और चालक हिमाचल प्रदेश के कागड़ा के रहने वाले हैं।
3 of 6
शहीद बीएसएफ जवानों को दी जा रही श्रद्धांजलि
- फोटो : बासित जरगर
जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम करीब पौने चार बजे आतंकियों ने लावेपोरा इलाके में मुख्य चौक के करीब खड़ी सीआरपीएफ़ की नाका पार्टी के वाहनों पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ़ की 73वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए।
4 of 6
सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला
- फोटो : बासित जरगर
अस्पताल ले जाने के दौरान एसआई मंगा देब बर्मा (ओवतकपारा, बीरगंज, दक्षिण त्रिपुरा) तथा चालक अशोक कुमार (देहरू, पालमपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) शहीद हो गए। जबकि दो की हालत गंभीर है। घायलों का सेना के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीआरपीएफ़ प्रवक्ता ओपी तिवारी ने बताया कि इस हमले में सीआरपीएफ़ की ईको-73 बटालियन के जवान घायल हुए हैं।
5 of 6
सीआरपीएफ जवान
- फोटो : बासित जरगर
तीन थी हमलावरों की संख्या
इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी हमलावरों की संख्या 3 बताई जा रही है। जिन्होंने मौक़े पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग निकले। सुरक्षा बल इनकी तलाश में इलाके के सीसीटीवी फुटेज भ खंगाल रहे हैं।