फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमार बीवी के लिए 'वीरू बना पति', सबको बनाया चकरघिन्नी, बोला- साहब, मूड ऑफ हो गया था

Wed, 11 Dec 2019 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 Dec 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Husband of hospitalized woman created panic after climbing on roof in jammu kashmir
अस्पताल की छत पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला मरीज के पति ने पूरे अस्पताल प्रशासन, मौजूद सुरक्षाकर्मियों से लेकर एसडीआरएफ को सकते में डाल दिया। एक बात पर सनका महिला का पति अस्पताल की छत पर चढ़ गया। लोगों के कहने पर भी वह छत से नहीं उतरा तो एसडीआरएफ जवानों ने छत पर चढ़कर इस व्यक्ति को नीचे उतारा। पूछने पर युवक ने कई कारण बताए। आखिर में उसने कहा कि पत्नी बीमार थी तो मूड ऑफ होने पर वह छत पर चढ़ गया था।  इतना ही नहीं उसने पुलिस को छकाने के लिए कई बार बयान बदले। इससे परेशान होकर पुलिस ने उसे आधे घंटे का समय तो केवल सोंचने के लिए दिया।



अगली स्लाइड मेंः बीमार बीवी के लिए 'वीरू बना ये पति' ने किस तरह सबको छकाया...

Trending Videos
Husband of hospitalized woman created panic after climbing on roof in jammu kashmir
अस्पताल की छत पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी में घटना देर शाम चार बजे की है। सब अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान एक युवक को छत पर घूमते हुए देखा गया। सब की निगाह उस पर टिक गई। लोगों ने इशारा कर इस व्यक्ति को नीचे आने को कहा लेकिन वह इशारे देखकर भी नजरअंदाज करता रहा। लोगों ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। सीएमओ ने एमएस और प्रिंसिपल को दी।

अगली स्लाइड मेंः कुछ इस तरह बयान बदल-बदलकर पुलिस को छकाया...
Husband of hospitalized woman created panic after climbing on roof in jammu kashmir
अस्पताल की छत पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस पोस्ट जीएमसी को सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस के कहने पर भी उसने एक नहीं सुनी। बाद में पुलिस को उसे उतारने के लिए एसडीआरएफ को बुलाना पड़ा। एसडीआरएफ के जवान छत पर चढ़े और साढ़े पांच शाम को उसे उतारा और पुलिस के हवाले किया। इसके बाद उसका चेकअप भी करवाया गया। पुलिस के अनुसार वह दिमागी तौर पर सही नहीं है। युवक की पहचान रोमेश निवासी नगरोटा के रूप में हुई है। उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है। इसी की वजह से वह अस्पताल आया था।

अगली स्लाइड मेंः कुछ इस तरह बयान बदल-बदलकर पुलिस को छकाया...

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband of hospitalized woman created panic after climbing on roof in jammu kashmir
अस्पताल की छत पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

पहले उसने कुछ बदमाशों के पीछे लगे होने का बयान पुलिस को दिया था। उसने कहा कि कुछ बदमाश उसका पीछा कर रहे थे। डर से वह छत पर चढ़ गया था। बार-बार पूछे जाने पर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बीमार है। वह उसके साथ है। वह वाशरूम गया था। पीछे से वाशरूम का दरवाजा लॉक हो गया। इस कारण उसे खिड़की के रास्ते छत तक पहुंचना पड़ा।


अगली स्लाइड मेंः पुलिस ने युवक को सोचने के लिए दिया आधे घंटे का समय

विज्ञापन
Husband of hospitalized woman created panic after climbing on roof in jammu kashmir
युवक को छत से उतारते जवान - फोटो : अमर उजाला

उसने कहा कि उसे नीचे आने में डर लग रहा था। पुलिस को उसने यह भी बताया कि उसका मूड ऑफ था इस कारण छत पर गया। बाद में पुलिस ने उसे चौकी में बुलाया और आधा घंटा तक सोचने को समय दिया। इसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed