फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2022: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिरों का शहर

Mon, 18 Jul 2022 01:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 01:12 PM IST
सार

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। मंदिरों के शहर जम्मू में सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। मंदिरों के शहर जम्मू में सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया।सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
hundreds of Devotees gathered on first Monday of Sawan in city of temples jammu
Jammu Sawan 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। मंदिरों के शहर जम्मू में सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया।


जम्मू शहर के प्रसिद्ध रण्बीरेश्वर मंदिर से लेकर तवी किनारे पीरखोह एवं रूपनगर स्थित आपशंभु मंदिर में सुबह तड़के ही भक्त पहुंचना शुरू हो गए। इस माह में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का विधान होता है। सावन का महीना भगवान भोले को सबसे ज्यादा प्रिय माना जाता है। 

hundreds of Devotees gathered on first Monday of Sawan in city of temples jammu
Sawan 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

ऐसी मान्यता है कि इस माह जो भी भक्त शिव उपासना करता है उसकी सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रावण माह में बेलपत्र, भांग और धतूरा से पूजा करना और जल चढ़ाना बहुत ही फलदायी और शुभ होता है। सावन के महीने में सोमवार व्रत और गंगा स्नान करने का महत्व होता है। 

hundreds of Devotees gathered on first Monday of Sawan in city of temples jammu
Sawan 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

जम्मू में में सुबह चार बजे से ही मन्दिरों के कपाट खुल गए। भगवान के दर्शन के लिए लोगों ने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। मन्दिरों को फूलों और लड़ियों से सजाया गया था। इस दौरान आम से लेकर खास तक ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
hundreds of Devotees gathered on first Monday of Sawan in city of temples jammu
Sawan 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

इस बार सावन माह में चार सोमवार व्रत

इस साल सावन का पवित्र महीना 29 दिनों तक चलेगा। इसमें चार सोमवार व्रत पड़ेंगे। इन चार सोमवार में व्रत रखते हुए विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाएगी। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को, सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को, तीसरा सावन सोमवार 01 अगस्त को पड़ेगा और अंतिम सावन सोमवार 08 अगस्त को पड़ेगा।

विज्ञापन
hundreds of Devotees gathered on first Monday of Sawan in city of temples jammu
Sawan 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

बताया जा रहा है कि भगवान शिव की पूजा सावन सोमवार के दिन करने पर मनुष्य की कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होगा और भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहेगी। शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही शहद, घी, शक्कर, पंचामृत से अभिषेक करें। शुद्ध स्नान कराकर वस्त्र धारण करवाएं एवं यज्ञोपवीत पहनाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed