फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीरः पहाड़ों से पत्थर गिरने और ओलावृष्टि ने रोकी वाहनों की रफ्तार, राजमार्ग पर लगा जाम

Thu, 28 Nov 2019 03:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Nov 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
highway jammed due to hailstorm rain and Stone falling from mountain
राजमार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में रामबन के विभिन्न हिस्सों में बुधवार शाम के समय तेज बारिश के दौरान पहाड़ रामसू में पत्थर गिरने और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी शुरू होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग को शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। आज यानी कि गुरुवार को भी आवागमन बाधित है। रोके जाने के बाद रामबन और उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।


 

highway jammed due to hailstorm rain and Stone falling from mountain
राजमार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर व रामबन में बुधवार दोपहर से ही तेज बारिश शुरू हुई। दोपहर को उधमपुर से घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं रामबन के आसपास से वाहन राजमार्ग पर चल रहे थे। हालांकि बड़े वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

 

highway jammed due to hailstorm rain and Stone falling from mountain
राजमार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब पांच बजे रामबन के डिगडोल, पंथयाल, मारोग व अन्य कई स्थानों पर पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो शाम छह बजे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। वाहनों को रोके जाने के बाद उधमपुर, रामबन और बनिहाल में सैकड़ों की संख्या में वाहन रोक दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
highway jammed due to hailstorm rain and Stone falling from mountain
राजमार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते उधमपुर के जखैनी, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में ट्रकों को रोका गया है। राजमार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार नजर आ रही हैं। वहीं रोके जाने के बाद यात्रियों व चालकों की परेशानियां भी बढ़ गई है।

 

विज्ञापन
highway jammed due to hailstorm rain and Stone falling from mountain
राजमार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

तेज बारिश होने के कारण वाहन चालक फिर से यातायात शुरू होने का इंतजार करने को मजबूर हैं। इसके अलावा ट्रकों के चालक रोके गए स्थान पर खाने पीने की सुविधा न होने के कारण परेशान हैं। जानकारी अनुसार शाम के समय जवाहर टनल के बाहर हल्की बर्फबारी शुरू हुई थी। मौसम में सुधार होने पर राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed