फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेरोइन की तस्करी: जम्मू-कश्मीर में युवाओं को जकड़ रहा हेरोइन का नशा, जम्मू में रोजाना आ रहे दो से तीन मामले

Sat, 26 Jun 2021 09:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 26 Jun 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Heroine smuggling: Addiction of heroin is gripping youth in Jammu and Kashmir, two to three cases coming daily in Jammu
जम्मू साइक्रेटरी अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी को सुरक्षाबल लगातार नाकाम कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रदेश के युवा हेरोइन के नशे में पड़ रहे है। इससे 18 से 25 आयु वर्ग के युवा ज्यादा प्रभावित हैं। समाज में तेजी से फैल रहे इस नशे से 20 से 30 फीसदी पीड़ित ही अस्पतालों तक पहुंच रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में युवा हेरोइन के नशे के कारण जान गंवा रहे हैं। साइकाइट्री अस्पताल जम्मू के ओपियड सब्सिट्यूट थेरेपी (ओएसटी) केंद्र में रोजाना दो से तीन मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। ओएसटी केंद्र में अब तक 860 पीड़ित पंजीकृत हो चुके हैं, जिसमें 85 से 90 फीसदी तक मामले हेरोइन के नशे के हैं। अस्पताल के अलावा निजी क्लीनिकों में भी बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। हेरोइन की लत को पूरा करने के लिए पानी के साथ ड्रग्स मिलाकर इंजेक्शन में शरीर में लेते हैं। लेकिन सामूहिक तौर पर एक ही सिरिंज के साथ हेरोइन की डोज लेने से युवाओं में एचआईवी, हैपेटाइटिस-बी, सी सहित अन्य संक्रमित बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।

Heroine smuggling: Addiction of heroin is gripping youth in Jammu and Kashmir, two to three cases coming daily in Jammu
नशे की लत - फोटो : डेमो फोटो
अस्पताल में अधिकतर मामले हेरोइन के नशे के सामने आ रहे हैं। ओएसटी केंद्र में पीड़ितों को वैकल्पिक थेरेपी में बीमारी के हिसाब से ब्यूपरीनारफिन टेबलेट की डोज दी जाती है। पिछले कुछ समय से हेरोइन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। - डॉ. चारू, प्रभारी ओएसटी केंद्र, साइकाइट्री अस्पताल जम्मू
 
Heroine smuggling: Addiction of heroin is gripping youth in Jammu and Kashmir, two to three cases coming daily in Jammu
तनाव - फोटो : demo pic
हेरोइन लेने से शारीरिक समस्याएं
- डोज न लेने पर शरीर में तेज दर्द उठना
- शरीर का टूटना
- नाक और मुंह से पानी चलना
- कमजोरी महसूस होना
विज्ञापन
विज्ञापन
Heroine smuggling: Addiction of heroin is gripping youth in Jammu and Kashmir, two to three cases coming daily in Jammu
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic.
लक्षण
- देरी से उठना, चिड़चिड़ापन
- पीड़ित का परिवार से दूरी बनाना
- खाना कम खाना, व्यवहार में बदलाव
- बाथरूम में सिरिंज और अन्य नशे की दवाइयां मिलना
 
विज्ञापन
Heroine smuggling: Addiction of heroin is gripping youth in Jammu and Kashmir, two to three cases coming daily in Jammu
drugs smuggling
बचाव
- अभिभावक बच्चों की गतिविधियों पर नियमित ध्यान दें
- नशीली चीजों की मांग को गंभीरता से लें
- बिना वजह पैसे की मांग पर ध्यान दें

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: श्रीनगर जिले में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड हमला, तीन नागरिक घायल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed