फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झेलम उफान पर, कश्मीर में बाढ़ का खतरा, राज्यपाल ने बुलाई आपात बैठक

Sun, 01 Jul 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 01 Jul 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
heavy rains Jhelum River cross danger mark jammu kashmir governor nn vohra chairs emergency meeting
Heavy rain In Srinagar

कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से झेलम नदी उफान पर है। इससे मध्य व दक्षिणी कश्मीर में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नदी-नालों के किनारे पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बाढ़ की स्थिति को देख प्रशासन ने कश्मीर घाटी के सभी स्कूल और कॉलेजों को एहतियातन एक


दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया।  मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

heavy rains Jhelum River cross danger mark jammu kashmir governor nn vohra chairs emergency meeting
Heavy rain In Srinagar

मध्य कश्मीर में झेलम में खतरे का निशान 18 फीट है। यहां जलस्तर 20.93 फीट था। दक्षिणी कश्मीर में खतरे का निशान 21 फीट से दो फीट ऊपर 23 फीट पर झेलम बह रही थी।
झेलम नदी के बिल्कुल किनारे बसे कई इलाकों में घरों तक पानी पहुंच गया है। इन इलाकों में पुलिस और फ्लड कंट्रोल विभाग, एसडीआरएफ  की टीम राहत कार्यों में जुट गई हैं। इन
इलाकों से नाव के सहारे फंसे लोगों को निकाला गया। नदी के बांधों को रेत के बैग से प्लग किया गया ताकि पानी बांध को ना तोड़ सके। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पांपोर और संगम इलाके में भी बांध में दरार पड़ने से पानी सड़कों पर आ गया जिसे तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने प्लग कर दिया। हाइवे पर कुछ जगहों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक को नए बाईपास से डायवर्ट किया गया है।
 

heavy rains Jhelum River cross danger mark jammu kashmir governor nn vohra chairs emergency meeting
Heavy rain In Srinagar

राज्यपाल ने बुलाई आपात बैठक, कंट्रोल रूम खुला
राज्पाल ने भी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने कई राहत केंद्रों और कंट्रोल रूम की स्थापना भी की है। फ्लड कंट्रोल  विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर उन्हें काम पर आने के आदेश दे दिए गए। करीब 17 एसडीआरएफ और 2 एनडीआरएफ  की टीमों को तैयार रखा गया है। इसके अलावा सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी तैयार रहने को कहा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rains Jhelum River cross danger mark jammu kashmir governor nn vohra chairs emergency meeting
डल झील में पलटी बोट - फोटो : अमर उजाला

2014 जैसे हालात नहीं: मौसम विभाग
मौसम विभाग के मुताबिक हालत 2014 जैसे नहीं है मगर बारिश जरूर ज्यादा हुई है। विभाग के एक अधिकारी के अनुसार जमीन गीली है। लोगों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि भूस्खलन की संभावना है। इस बीच अमरनाथ यात्रियों को भी अगले 24 घंटों तक नहीं जाना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर असर पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed