फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में झमाझम बारिश से आफत, एक की मौत, मक्की की फसल को नुकसान, पारा लुढ़का

Sun, 29 Sep 2019 12:06 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 29 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in jammu kashmir, one dead, temperature fall in state
जम्मू में बारिश - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में शनिवार को मौसम का बदला मिजाज आफत लेकर आया। विजयपुर के राइका लबाड़ा रामगढ़ क्षेत्र में बिजली गिरने से एक महिला तमन्ना देवी (मूल निवासी मध्यप्रदेश) की मौत हो गई। तेज बारिश से कंडी क्षेत्र में तैयार मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। 


 
heavy rainfall in jammu kashmir, one dead, temperature fall in state
जम्मू में बारिश - फोटो : अमर उजाला
त्रिकुटा पहाड़ियों में बारिश और धुंध के चलते कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। बारिश से संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 

 
heavy rainfall in jammu kashmir, one dead, temperature fall in state
जम्मू में बारिश - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। सुबह 10 बजे अचानक काली घटाएं छाने से दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। रोशनी के लिए सड़कों पर वाहनों पर लाइट आन करनी पड़ी। इस बीच दो घंटे मूसलाधार बारिश से निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall in jammu kashmir, one dead, temperature fall in state
जम्मू में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश से दिन में बाजारों में खरीदारों की रौनक कम रही। नवरात्र की खरीदारी के लिए लोग शाम को घरों से बाहर निकले। जम्मू में 16.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री गिरकर 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि संभाग के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। 

 
विज्ञापन
heavy rainfall in jammu kashmir, one dead, temperature fall in state
जम्मू में बारिश - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में शनिवार दोपहर 1 से 4 बजे तक हुई 61.6 मिलीमीटर बारिश से मौसम सुहावना हो गया। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के तापमान में भी गिरावट आई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed