{"_id":"5e12200f8ebc3e87c300c4d5","slug":"heavy-rainfall-and-snowfall-in-jammu-kashmir-today-photos-of-snowfall-of-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आज और कल भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, प्रदेश के 10 जिलों में तापमान माइनस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आज और कल भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, प्रदेश के 10 जिलों में तापमान माइनस में
Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को भी कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। जम्मू में पिछले कई दिनों तक सामान्य रहे तापमान के बाद रविवार को बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड लौट आई है। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा है।
Trending Videos
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर और लद्दाख में छह और सात जनवरी को कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। ऐसे में जम्मू के तापमान में करीब तीन डिग्री और कश्मीर में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान यहां पर 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 12.3 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8, बटोत में माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में माइनस 3.7 डिग्री तक लुढ़क गया है। कश्मीर में लगभग हर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.5 तक पहुंच गया है। केंद्र शासित लद्दाख में लेह सबसे ठंडा इलाका बना हुआ हैं यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर एकतरफा यातायात बहाल
जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर रामबन पर भूस्खलन को हटाने के बाद यातायात को एकतरफा बहाल कर दिया गया है। श्रीनगर से जम्मू की तरफ यातायात को खोला गया है। रामबन जिले के डिगडोल और चंद्रकोट में भूस्खलन की वजह से बुधवार को यातायात बंद पड़ा हुआ था।
जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर रामबन पर भूस्खलन को हटाने के बाद यातायात को एकतरफा बहाल कर दिया गया है। श्रीनगर से जम्मू की तरफ यातायात को खोला गया है। रामबन जिले के डिगडोल और चंद्रकोट में भूस्खलन की वजह से बुधवार को यातायात बंद पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
न्यूनतम तापमान
- लेह में माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस
- गुलमर्ग में माइनस 10.5
- बनिहाल में माइनस 2.8
- बटोत में माइनस 2.7 डिग्री