फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनपुर से कश्मीर तक झमाझम बारिश, मकान गिरने से महिला की मौत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

Fri, 27 Mar 2020 07:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and snowfall in Jammu Kashmir, highway Closed For Traffic
लखनपुर से कश्मीर तक हुई बारिश - फोटो : बासित जरगर

कोरोना वायरस की दहशत के बीच शुक्रवार को प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से लखनपुर से कश्मीर तक झमाझम बारिश हुई। गुलमर्ग, कुलगाम, कठुआ समेत कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। रामबन के मारोग क्षेत्र में पहाड़ों से मिट्टी और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

Heavy rain and snowfall in Jammu Kashmir, highway Closed For Traffic
लखनपुर से कश्मीर तक हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 11 डिग्री तक नीचे चला गया है। आरएस पुरा के गांव जिंदल मेडू में मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कुछ इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार  से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

 

Heavy rain and snowfall in Jammu Kashmir, highway Closed For Traffic
लखनपुर से कश्मीर तक हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिनभर रुक रुक कर बारिश जारी रही। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, कुलगाम आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री गिरकर 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain and snowfall in Jammu Kashmir, highway Closed For Traffic
लखनपुर से कश्मीर तक हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

जिला पुंछ, सांबा, कठुआ, राजोरी, रियासी में भारी बारिश हुई है। उधमपुर शहर के वार्ड नंबर 20 के बिल्लनबावली इलाके में बारिश से एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सियोजधार, सिंथन टॉप और अन्य चोटियों पर बर्फबारी हुई है। भद्रवाह और किश्तवाड़ जिले की उच्च चोटियों पर भी सफेद चादर बिछ गई है।
 
 

विज्ञापन
Heavy rain and snowfall in Jammu Kashmir, highway Closed For Traffic
लखनपुर से कश्मीर तक हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में दिनभर रुक-रुककर बारिश जारी रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री गिरकर 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 7.5, बटोत में 7.7 और कटड़ा में 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed