फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्री अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण इस बार पंजाब नेशनल बैंक से होगा, जान लें कुछ विशेष बातें

Fri, 27 Mar 2020 06:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Registration of Shri Amarnath Yatra will be done through PNB
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

श्री अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण इस बार पंजाब नेशनल बैंक से होगा। देशभर में 445 शाखाओं में होने वाले पंजीकरण की जिम्मेदारी पीएनबी को दी गई है। हालांकि, जेके बैंक और यस बैंक की कुछ शाखा में भी पंजीकरण की सुविधा रहेगी। बता दें कि इससे पहले पंजीकरण मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर बैंक से होता था।

Registration of Shri Amarnath Yatra will be done through PNB
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने बड़े स्तर पर पीएनबी से पंजीकरण होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पीएनबी, जेके बैंक और यस बैंक को पंजीकरण की जिम्मेदारी दी है। मुख्य रूप से पीएनबी से कहा गया है। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस को लेकर यात्रा के सुरक्षा समेत तमाम बंदोबस्तों पर असर पड़ सकता है।

 

Registration of Shri Amarnath Yatra will be done through PNB
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

श्राइन बोर्ड की ओर से सभी शाखाओं के नाम जारी किए गए हैं। एक सूची बनाकर बोर्ड ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की है। इस सूची में हर एक राज्य में तय की गई शाखाओं के नाम हैं। साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया है कि किस तरह से बैंकों में पंजीकरण होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Registration of Shri Amarnath Yatra will be done through PNB
अमरनाथ यात्रा

वहीं कोरोना वायरस की मार इस बार की अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ सकती है। यात्रा जून में शुरू होनी है। जिसमें लगभग तीन महीने बचे हुए हैं। जबकि यात्रा के तमाम बंदोबस्त करने के लिए चार से पांच महीनों की आवश्यकता होती है। बोर्ड को बंदोबस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया करनी होती है। कई तरह का ढांचा विकसित करना होता है। यहां तक सुरक्षाबलों को भी अमरनाथ यात्रा के लिए कई जगहों पर अपना ढांचा विकसित करना होता है।

 

विज्ञापन
Registration of Shri Amarnath Yatra will be done through PNB
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

इस समय पूरा प्रशासनिक और पुलिस अमला कोरोना से निपटने में लगा हुआ है। जिसकी वजह से अन्य कार्य पूरी तरह से लटके हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अभी यात्रा शुरू होने में तीन महीने बचे हैं। कश्मीर में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। सुरक्षा के बंदोबस्त हो जाएंगे। लेकिन एक डेढ़ महीना अगर ऐसा ही रहा तो निश्चित तौर पर असर पड़ सकता है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed