जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से ठंड हो गई है। कटड़ा में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश जारी है। त्रिकुटा पर्वत पर इस मौसम में पहली बार हिमपात हुआ है। इसके चलते समूचा प्रदेश ठंड से कांप रहा है, आम जनजीवन पर इसका व्यापक असर पड़ा है। वहीं इस बर्फबारी से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए भक्त काफी उत्साहित दिखे।
माता वैष्णो देवी के धाम पर मौसम की पहली बर्फबारी, भक्त उत्साहित, देखें मनमोहक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात तक इस इलाके में छह इंच बर्फबारी हो चुकी थी। इसके साथ ही श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड भी बंद है। इससे पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वन-वे यातायात के चलते कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति रही।
आज (शुक्रवार) को भी बारिश का सिलसिला जारी है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर 100 से 500 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही, जबकि उड़ानों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 1000 से 1200 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए।
इस बीच जोजिला पास, गुलमर्ग, सोनमर्ग, कारगिल, द्रास, राजदान पास, साधना टॉप, अनंतनाग, शोपियां, पीर पंजाल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर, कठुआ, राजोरी, पुंछ, रियासी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल नत्थाटॉप, पटनीटॉप में भी बर्फबारी दर्ज की गई है।