फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: पुलवामा में 14 गांव में कासो के दौरान भड़की हिंसा, एक युवक की मौत, सुरक्षाबलों पर हुआ पथराव

Tue, 04 Sep 2018 04:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 04 Sep 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
Heavy Cordon And Search Operation By Security Forces In Pulwama Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के कासो (कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के दौरान सोमवार को हिंसा भड़क उठी। स्थानीय युवक ऑपरेशन के दौरान सड़क पर उतर आए, सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई में फय्याज अहमद नाम के एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य स्थानों पर हुए संघर्ष में एक दर्जन से अधिक युवक घायल हैं। गुसू गांव में युवक की मौत के बाद तनाव है। अफवाहों पर नियंत्रण के लिए इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। दक्षिण कश्मीर में रेल सेवा भी स्थगित है।


जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के पुलवामा जिले के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में आतंकियों के मूवमेंट की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इन गांवों की घेरा बंदी कर एक साझा अभियान शुरू किया। एक अधिकारी के अनुसार, सेना की 55, 44, 53 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इन गांवों के सभी इंट्री व एग्जिट प्वाइंट को सील कर घरों की तलाशी शुरू कर दी। 

इन गांवों में चला कासो
रोहमू, बिलोव, मित्रीगाम, पुत्रिगाम, राजपुरा, कुच्छेपुरा, मुर्रन, जग्गीगाम, टुकरपुरा, द्रबगाम, गसू, चक, मीरगुंड, शेखपुरा, हंजन, फसीपुरा और कमराजीपुरा गांव 
Heavy Cordon And Search Operation By Security Forces In Pulwama Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
सोशल मीडिया से जुटे पत्थरबाज
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जिस दौरान सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे थे तभी ओवर ग्राउंड वर्करों ने सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाना शुरू कर दिया। पत्थरबाज ऑपरेशन स्थलों पर जमा होने लगे और पथराव शुरू कर दिया।

सुरक्षा बलों ने की हवाई फायरिंग
 स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाबलों ने पहले आँसू गैस के गोले दागे। स्थिति ज्यादा बिगड़ने लगी तो कुछ स्थानों पर सुरक्षाबलों ने हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। 
Heavy Cordon And Search Operation By Security Forces In Pulwama Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
देर शाम तक चला कासो
कुछ इलाकों में दोपहर को कासो समाप्त हो गया था जबकि कुछ इलाकों में शाम तक ऑपरेशन चलता रहा। हालांकि इस दौरान किसी आतंकी के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 

पुलवामा में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध
सर्च आपरेशन के दौरान पत्थरबाजी और हिंसा के बाद पुलवामा में इंटरनेट सेवा पर प्रतिंबध लगा दिया गया है। 

शोपियां में हिजबुल कमांडर की तलाश जारी
रविवार को शोपियां के लाडी गांव में मुठभेड़ के दौरान हिजबुल कमांडर जीनत उल इस्लाम सहित तीन आतंकी सुरक्षा बलों को चकमा दे भाग निकले थे। सोमवार को भी उसकी तलाश में भी सेना ने कई स्थानों पर अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Cordon And Search Operation By Security Forces In Pulwama Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
युवक के सिर में लगी गोली
 इस दौरान गुसू गांव में हिंसक प्रदर्शन के दौरान ही एक युवक फय्याज अहमद घायल हो गया। उसके सिर में गोली लगी थी। युवक को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किया। एसएमएचएस के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. सलीम टाक ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी थी और उसे जब यहां लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की शिनाख्त शिनाख्त फैय्याज अहमद वानी पुत्र अहसान वानी निवासी चेवाकलां के तौर पर हुई है।  
 
विज्ञापन
Heavy Cordon And Search Operation By Security Forces In Pulwama Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
फय्याज के जनाजे में उमड़ी भीड़, आतंकी जाकिर मूसा के समर्थन में लगे नारे
फय्याज अहमद को उसके पैतृक गाँव में देर शाम दफना दिया गया। उसके जनाजे में भारी भीड़ थी और लोग आज़ादी और आतंकी ज़ाकिर मूसा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed