फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: प्रचंड शीत लहर, मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने के आसार, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Mon, 30 Dec 2019 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Heavy cold in Jammu Kashmir, rain and snowfall alert in Jammu and Kashmir
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
प्रचंड शीत लहर के बीच कश्मीर घाटी में आज यानी कि सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक घाटी में 30 दिसंबर और जम्मू में 31 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला चार जनवरी तक जारी रह सकता है। इससे मैदानी क्षेत्रों के लोग एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ जाएंगे।


 
Heavy cold in Jammu Kashmir, rain and snowfall alert in Jammu and Kashmir
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

हालांकि रविवार को करीब एक सप्ताह बाद जम्मू में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। दिन के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। यहां अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Heavy cold in Jammu Kashmir, rain and snowfall alert in Jammu and Kashmir
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कश्मीर घाटी में दुश्वारियां जारी रहीं। रविवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में कड़ाके की ठंड से जलस्रोत जम रहे हैं। कश्मीर घाटी और लद्दाख के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे चल रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy cold in Jammu Kashmir, rain and snowfall alert in Jammu and Kashmir
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, एक जनवरी को जम्मू व श्रीनगर के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। दो जनवरी को कश्मीर के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी और जम्मू में कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। तीन और चार जनवरी को भी यही सिलसिला जारी रहेगा।


 

विज्ञापन
Heavy cold in Jammu Kashmir, rain and snowfall alert in Jammu and Kashmir
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
स्थान       न्यूनतम तापमान
लेह         -19.0
पहलगाम    -10.4
गुलमर्ग      - 6.6
जम्मू         5.7
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed