जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सोमवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा में 70 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं। इसमें 72 प्रतिशत छात्राएं व 68 प्रतिशत छात्र हैं। पिछले साल दसवीं की परीक्षा में 64.91 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। सांबा जिले की हरमीत कौर ने जम्मू कश्मीर स्कूल बोर्ड की दसवीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है।। अहम बात ये है कि जिन परिस्थितियों में हरमीत ने सफलता पाई है वो काबिले तारीफ है।
2 of 5
सांबा जिले की हरमीत कौर
- फोटो : ANI
जिस क्षेत्र में हरमीत रहती हैं वहां अक्सर पाकिस्तानी गोले आकर गिरते हैं। इससे उनकी पढ़ाई में काफी दिक्कतें आ रही थीं। बावजूद इसके हरमीत ने हौसला नहीं हारा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी से बहुत दिक्कतें होती हैं। गोलाबारी से शोर होता है साथ ही यह पता नहीं कि कब घर छोड़कर जाना पड़े। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। वहीं जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (जेकेबोस) की चेयरमैन प्रो. वीणा पंडिता के अनुसार समर जोन में आने वाले स्कूलों में इस बार 541 परीक्षा केंद्रों पर कुल 53,807 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 37,458 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 16,222 विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए हैं।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि 119 विद्यार्थी अनुचित साधनों के इस्तेमाल में पकड़े गए हैं। आठ परीक्षार्थियों का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। परीक्षा में 29487 छात्र व 24320 छात्राएं शामिल हुई थीं।
5 of 5
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू, सलाहकार केके शर्मा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. असगर हसन समून ने सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। बोर्ड चेयरमैन प्रो. वीणा पंडिता ने कहा कि जेके बोस विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति संवेदनशील है। इस वजह से तय तिथि के पहले ही परिणाम घोषित किया गया है। सफल न होने वाले विद्यार्थी निराश न हों बल्कि अगली परीक्षा के लिए तैयारी करें।