{"_id":"596b7bd34f1c1bdc368b4825","slug":"first-ten-images-came-after-accident-in-ramban","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों की बस और 16 लोगों ने खो दी जिंदगी, देखें हादसे की पहली 10 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों की बस और 16 लोगों ने खो दी जिंदगी, देखें हादसे की पहली 10 तस्वीरें
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 16 Jul 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
रामबन हादसे के बाद आई तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला एक्सक्लूसिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रियों से भरी बस के जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल इलाके में गहरी खाई में गिर जाने से 16 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं भी हैं। 29 घायल हैं। हादसे के बाद आई ये 10 तस्वीरें बता सकती हैं कि हादसा कितना भयावह था।
रामबन हादसे के बाद आई तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला एक्सक्लूसिव
इनमें से 18 घायलों को एयरलिफ्ट कर जम्मू के जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। 11 घायलों को श्रीनगर भेजा गया है। मरने वालों में जम्मू के बिश्नाह का बस ड्राइवर दर्शन लाल भी शामिल है।
रामबन हादसे के बाद आई तस्वीरें
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से गई बस में कुल 46 यात्री सवार थे। बस का अगला टायर फटने से हादसा हुआ बताया जाता है। मरने वालो में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, असम, हरियाणा तथा मध्य प्रदेश के यात्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ramban accident
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और राज्यपाल एनएन वोहरा ने बनिहाल पहुंचकर एयरलिफ्ट किए जाने तथा हादसे की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Ramban Accident
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात कर घटना के बारे में जाना। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने दुर्घटना में मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।