फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन आतंकवाद : घाटी में मारे गए चारों आतंकी फिदायीन हमले के लिए जा रहे थे, पाकिस्तानी ने रची थी साजिश

Wed, 02 Nov 2022 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
Fidayeen attack: Encounters in Anantnag and Pulwama, four terrorists killed
घाटी में सुरक्षाबल - फोटो : ANI

कश्मीर घाटी में मंगलवार को सुरक्षा बलों को आतंक के मोर्चे पर भारी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग व पुलवामा में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में  लश्कर-ए-ताइबा के सरगना समेत चार आतंकियों को मार गिराया गया। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी भी था। पुलवामा में मारे गए आतंकी सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमले की फिराक में थे। वहीं, श्रीनगर में लश्कर के तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) व दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों की सतर्कता से आतंकियों की एक बड़ी नापाक साजिश को नाकाम कर दिया गया।

Fidayeen attack: Encounters in Anantnag and Pulwama, four terrorists killed
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : बासित जरगर

पुलिस ने बताया कि पुलवामा के अवंतिपोरा के खंदीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना व पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने उन्हें कई बार      आत्म समर्पण के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने ट्वीट किया कि मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है।

Fidayeen attack: Encounters in Anantnag and Pulwama, four terrorists killed
Srinagar Encounter - फोटो : बासित जरगर

इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी और एक स्थानीय दहशतगर्द मुख्तार भट शामिल है। यह दोनों सीआरपीएफ के एक एएसआई व आरपीएफ के दो जवानों की हत्या में शामिल थे। तीसरे आतंकी की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमले के लिए जा रहे थे। इनके कब्जे से एक एके 47, एक एके-56 राइफल व एक पिस्टल बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fidayeen attack: Encounters in Anantnag and Pulwama, four terrorists killed
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : बासित जरगर

दूसरी ओर अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर को बिजबिहाड़ा के सेमथन इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर संयुक्त सुरक्षाबलों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
Fidayeen attack: Encounters in Anantnag and Pulwama, four terrorists killed
श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान जवान। - फोटो : बासित जरगर

इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की एडवांस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। आबादी वाला इलाका होने के चलते सुरक्षाबलों को काफी एहतियात बरतनी पड़ी। मुठभेड़ स्थल के आसपास के मकानों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया ताकि कोई जानी नुकसान न हो। पुलिस के अनुसार मारे गए अन्य आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed