{"_id":"63611295f7d5df53bb7ba9f2","slug":"autumn-season-in-kashmir-beautiful-sheet-of-poplar-leaves-lying-on-the-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है: कश्मीर में पतझड़ का मौसम, धरती पर बिछी चिनार के पत्तों की खूबसूरत चादर, खिल उठी डल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है: कश्मीर में पतझड़ का मौसम, धरती पर बिछी चिनार के पत्तों की खूबसूरत चादर, खिल उठी डल
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू कश्मीर में हल्की ठंड शुरू हो गई है। इसके साथ ही चारों तरफ रौनक छानी शुरू हो गई है। कश्मीर का नजारा ठंड शुरू होते ही बेहद मोहक लगने लगा है। चिनार के सुर्ख पत्ते के बीच झल झील पर्यटकों को लुभा रही है। पतझड़ का मौसम शुरू होते ही कश्मीर की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।
2 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में आजकल मौसम अलग ही अंदाज में देश भर से आए पर्यटकों को लुभा रहा है। चारों और लाल सुर्ख रंग के चिनार के पत्ते एक अलग ही फिजा का एहसास दिला रहे हैं। पतझड़ का यह मौसम न सिर्फ कश्मीर की सुंदरता में रंग बिखेर रहा है, बल्कि यहां आए पर्यटकों का मन भी मोह ले रहा है।
3 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू
- फोटो : बासित जरगर
पतझड़ का सीजन कश्मीर को एक अनोखे अंदाज में पेश करता दिख है। ठंड और बर्फबारी के नजारों में बिखरे चिनार के सुर्ख पत्तों की लाली सांसों को थमा देती है, जिसे अनुभव करने के लिए आजकल देश-विदेश से पर्यटक कश्मीर घूमने आ रहे हैं। श्रीनगर का निशात मुगल बाग हो, शालीमार मुगल बाग हो या फिर चिनार बाग, हर जगह चिनार के ये पेड़ आजकल एक अनोखा ही नजारा पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू
- फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि चिनार के यह पत्ते अक्तूबर के महीने से ही धीरे-धीरे लाल होना शुरू हो जाते हैं और जैसे ही यह लाल पत्ते जमीन पर गिरना शुरू हो जाते हैं तो इसी के साथ कश्मीर में भी ठंड का आगमन भी शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में पतझड़ के इस मौसम का इंतजार न सिर्फ यहां आने वाले पर्यटक बेसब्री से करते हैं, बल्कि यहां के लोगों को भी चिनार के पेड़ों से गिरने वाले इन लाल पत्तों का बेसब्री से इंतजार होता है। इस मौसम को देखने देश दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी यहां आती रही हैं। खासकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का भी सबसे पसंदीदा मौसम यही पतझड़ था और आज भी यह मौसम लाखों पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।