{"_id":"5fb6009f68941c26ef0aad3a","slug":"encounter-in-nagrota-jammu-today-four-terrorists-neutralised-in-encounter-with-security-forces-near-ban-toll-plaza-in-jammu-weapons-recovered-from-site-in-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagrota Encounter: गोला-बारूद ले जा रहे चार पाक आतंकी ढेर 11 एके-47 बरामद खतरनाक इरादों को जवानों ने किया नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagrota Encounter: गोला-बारूद ले जा रहे चार पाक आतंकी ढेर 11 एके-47 बरामद खतरनाक इरादों को जवानों ने किया नाकाम
Thu, 19 Nov 2020 03:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 19 Nov 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
Nagrota Encounter Update: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया। ये चारों आतंकी पाकिस्तान के थे और ट्रक में गोला-बारूद लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। खुफिया एजेंसी से मिली खबर के बाद सुरक्षाबलों ने नगरोटा स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच शुरू की।
आतंकियों से बरामद किए गए हथियार
- फोटो : एएनआई
सुबह पांच बजे के करीब सुरक्षाबलों ने एक ट्रक को रोका, इस ट्रक में आतंकी मौजूद थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की और जंगल की तरफ भाग निकले। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी।
बारूद से भरा ट्रक उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मार गिराया। वहीं, मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में अखनूर के कुलदीप राज (32) और नील कासिम बनिहाल रामबन के मोहम्मद इशाक मलिक (40) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
दोनों को गर्दन में चोट आई है। घायल जवानों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने जांच के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ट्रक को ही उड़ा दिया।
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के किनारे नगरोटा में सेना के कैंप की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुठभेड़ के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है। जिस ट्रक में आतंकी आए थे, उसका नंबर जम्मू-कश्मीर का है।